पदनाम नहीं तो होगा शिक्षक दिवस का बहिष्कार
समग्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। समग्र शिक्षक संघ बैतूल द्वारा जिला प्रशासन बैतूल को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक दिवस के बहिष्कार से अवगत कराया। इस संबंध में जिला महामंत्री उत्तम राव ठाकरे एवं कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मालवीय ने बताया कि सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एक ही पद पर 35 से 40 वर्ष तक सेवापूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो रहे है इस संबंध में संघ द्वारा शासन का ध्यानआकर्षण अनेकों बार करवाया है। सचिव राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि सरकार ने वचन पत्र मे पदनाम की मॉग को शामिल करते हुये 90 दिवस में पदनाम की मांग पूर्ण करने का कहा गया था। समग्र शिक्षक संघ के अव्हान पर भोपाल में 15 हजार शिक्षकों ने मप्र शिक्षा विभाग से पदनाम देने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। शासन द्वारा 15 दिवस में पदनाम देने का आश्वासन दिया था, किन्तु एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया । इसको लेकर प्रदेश के नियमित शिक्षकों में आक्रोष व्याप्त है। ज्ञापन में उल्लेख है कि यदि शासन 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के पूर्व पदनाम की मांग पूरी नहीं होती है तो जिले के नियमित सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला 5 सितम्बर शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए काली पट्टी बांधकर अपने कत्र्तव्य पूरा करेंगे और किसी भी शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल नहीं होंगे। ज्ञापन सौंपते समय ललित कुमार दिपके, जीआर कनाठे, अभयराव गोटेकर, रमेश जयसिंगपुरे, परवेज खान, विनोद राठौर, विनोद पंवार, तनवीर खान, रूपेश स्वर्णकार, रामू राठौर, ओपी दुबे, सुशील जैसवाल, मोंग्या परते, कमलेश घिरोड़े, दिप्ती तोमर, गायत्री सोलंकी, प्रेरणा इंगले, मनोरमा भारद्वाज, विजय लक्ष्मी गढ़ेकर, मंजुला जॉनसन, जयश्री मेश्राम, कविता दुबे, पद्मनी चौबे, हीरा चढ़ोकार, अंजना रावत, भागरती डोंगरे, कांति तिडग़ाम सहित संघ के पादाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Comments
Post a Comment