बैतूल का कलाकार दुबई में दिखाएगा अपनी कला का जौहर
बैतूल। बैतूल निवासी और गीतांजली कॉलेज भोपाल में फाईन आर्ट के प्रोफेसर डॉ.कीर्ति सिंग ठाकुर का चयन 28 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक चलने वाली दुबई पेंटिंग चैम्पीयनशीप एडं इंटरनेशनल आर्ट एक्सीबीशन टाईटल के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे मप्र से तीन कलाकारों का चुना गया है जिसमें डॉ.कीर्ति सिंग हैं। प्रतियोगिता में विश्वस्तरीय कलाकार शिरकत करेंगे। इस संबंध में डॉ.ठाकुर ने बताया कि वे बैतूल और भोपाल से एक-एक किलो मिट्टी दुबई ले जा रहें हैं जहां वे वेकअप की थीम पर क्रिएटिव आर्ट बनाएंगे। मिट्टी की मूर्ति से डाई बनाई जाएगी और फिर इसे सांचे की सहायता से फाईबर की मूर्ति बनाई जाएगी। डॉ.ठाकुर ने बताया कि बैतूल से मिट्टी ले जाकर वहां इसके रचनात्मक निर्माण के इस भावनात्मक अनुभव को लेकर वे बहुत ही आतुर हैं। बैतूल के मूर्तिकार दीपक आम्बेकर ने बताया कि यह बैतूल के लिए बहुत ही बड़ा अवसर है कि इतने बड़े मंच पर बैतूल का एक युवा कलाकार अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएगा।


Comments
Post a Comment