नितिन को मिली अंतर्राष्टीय रेटिंग
नितिन बिस्वास बने फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी
बैतूल। मप्र शतरंज संघ द्वारा विगत माह 10 से 14 अगस्त तक छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में बैतूल की पांच सदस्यीय टीम ने प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में बैतूल निवासी नितिन बिस्वास ने अनरेटेड खिलाड़ी के रूप में भाग लिया और साढ़े चार अंको के साथ कुल 90 खिलाडिय़ो में प्रतियोगिता का बेस्ट अनरेटेड  खिलाड़ी का पुरूस्कार 1000 रूपए एवं ट्रॉफी हासिल की। बैतूल जिला शतरंज संघ अध्यक्ष उषभ गोठी ने बताया कि यह प्रतियोगिता वल्र्ड चैस फेडरेशन  से सम्बद्ध है और फिडे रेटेड वर्ग के अंतर्गत  खेली जा रही थी जिसमे रेटेड और अनरेटेड खिलाड़ी भाग ले सकते है उक्त प्रतियोगिता में नितिन ने 7 में से 4 फिडे रेटेड शतरंज खिलाडिय़ो को हारते हुए शानदार प्रदर्शन किया एवं फिडे रैड खिलाड़ी बनने की पात्रता हासिल की जिसके आधार पर वल्र्ड चैस फेडरेशन फिडे ने 1 सितंबर को जारी अपनी नवीनतम रेटिंग लिस्ट में नितिन बिस्वास को 1340 फिडे रेटेड अंको के साथ फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी घोषित किया । ज्ञात हो कि बैतूल जिले के अमित सोनी 1821 ,मनोज नागले 1594, एम एल साहू 1371,आर के शुक्ला 1396,फिडे रेटेड खिलाड़ी  है। बैतूल जिला शतरंज संघ सचिव अमित सोनी ने बताया कि फिडे रेटिंग एक इलो पॉइंट सिस्टम है जो खिलाड़ी के  शतरंज खेलने के स्तर को दर्शाता है। वर्तमान में नार्वे के मैग्नस कार्लसन 2876 फिडे रेटिंग के साथ वल्र्ड चैंपियन भी है एवं भारत के विश्वनाथ आनंद 2765 के साथ टॉप 10 शीर्ष खिलाडिय़ो में शामिल है। ऑल इंडिया चैस फेडरेशन और मप्र शतरंज संघ के मार्गदर्शन में बैतूल जिला शतरंज संघ जिले में शतरंज की गतिविधियो को नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप अब बैतूल जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले के शतरंज खिलाडिय़ो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर  प्राप्त हो रहा है। शतरंज खिलाडिय़ों ने नितिन की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 

Comments

Popular posts from this blog