स्वयं के सम्मान का बहिष्कार कर किया उत्कृष्ट सेवा करने वालों का सम्मान
बैतूल। हमारी सरकारों ने हमेशा उपेक्षा की है, हम शिक्षक जिसके हकदार तो वह हमें कभी नहीं मिला। पदनाम की लंबित मांग के लिए भी हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। शासन ने भले ही हमें सम्मान का हकदार न समझा हो पर हम शिक्षक उनका सम्मान जरूर करतें हैं जिन्होने जनहित में उत्कृष्ठ कार्य व कर्तव्यों का पालन किया है। यह बात समग्र शिक्षक संघ कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मालवीय और जिला महामंत्री उत्तमराव ठाकरे ने पुलिस कर्मीयों का पुलिस कोतवाली में टीआई राजेन्द्र प्रसाद धुर्वे, एसडीओपी आनंद राय की उपस्थिति में शाल-श्रीफल से सम्मान करते हुए कहा। ज्ञात हो की विगत दिनों देर रात्रि में एक युवक ने अपने घर देशबंधु वार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। थाना कोतवाली बैतूल के उपनिरीक्षक अशोक बघेल, आरक्षक संतोष कौशिक, सैनिक श्यामलाल के द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से युवक की जान बचाई थी। जिसकी मप्र के मुख्यमंत्री ने भी सराहना की है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष बेनीप्रसाद सुरजाये एवं जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद साहू, गुबालराव कनाठे, विनोद राठौर, तनवीर खान, रामू राठौर, सूरजलाल हारोड़े, ललित दिपके, मनोरमा भारद्वाज, निशा राठौर, आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment