भगवान सहस्त्रबाहु करेगे शहर भ्रमण
जिले में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
बैतूल। बैतूल जिला युवा कलार समाज अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया 1 अक्टुबर से 3 अक्टुबर तक भगवान सहत्रबाहु की शोभा यात्रा बैतूल जिले के समस्त विकासखण्डो में निकाली जाएगी। जिसमें सर्वप्रथम मूर्ति का मां ताप्ती के जल से अभिषेक कर मुलताई से शोभायात्रा का शुभारंभ किया जायगा। जो जिले के सभी विकासखंड से घूमकर भैसदेही में स्थापित की जाएगी। जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई है। जयपूर से मूर्ति के बैतूल पहुंचने पर समाज के जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय, बैतूल जिला युवा कलार समाज अध्यक्ष मनोज आर्य, नीतू अवलेकर, भूपेंद्र आर्य, मंजू माचिवार, सचिन पटेल, प्रवीण आर्य, आशीष आर्य ज्योतिष पटेल एवं कलार समाज के सदस्यों ने आगवानी करते हुए हर्ष के साथ मिष्ठान वितरण किया। युवा जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापना भैंसदही शहर में पूर्णा नदी के उद्गम स्थान कलचुरी शिव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से 4 अक्टुम्बर 2019 को की जाएगी। भागवान सहत्रबाहु की मूर्ति बैतूल जिले के ताप्ती उद्गम स्थल के पवित्र जल से अभिषेक करके प्रदेश और जिले के कलचुरी कलार समाज के समस्त परिजनों की उपस्थिति बैतूल जिले के सभी विकासखंड में भव्य शोभायात्रा के साथ भैंस दही के कलचुरी शिव मंदिर में स्थापित होंगे । मूर्ति स्थापना व शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर 15 सितम्बर, दोपहर 12 बजे रामकृष्ण बगिया में बैठक आयोजित की गई है। प्रेमशंकर मालवीय ने सभी स्वजातीय बंधुओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

Comments
Post a Comment