एनएचआरसीबीसी की कार्यकारिणी का हुआ गठन बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकारी अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो (एनएचआरसीबीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के आदेशानुसार राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल द्वारा ब्यूरो की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें मप्र मैनेजिंग अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, बैतूल ब्लाक इंचार्ज कृष्णा पांसे, बैतूल ब्लाक सेकेट्री साजिद खान, महिला जिला कार्यकारी प्रभारी हेमा सिंह, जिला एक्सिकिटिव मेंबर रेखा गुजरे, सक्रिय सदस्य लता नागले, ममता डहाके, प्रीति दीक्षित, हंसा शाह, मंजु अग्रवाल, ब्युरो के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि जो हमारा उद्देश्य शिक्षा और समाज सेवा करना है उसे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इनके मनोनयन पर ब्यूरो के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।