Posts

Showing posts from February, 2020
Image
राष्ट्रीय एकात्मकता शिविर के लिए दल रवाना बैतूल। राष्ट्रीय युवा योजना नई दिल्ली के संस्थापक व प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ.एसएन सुब्बाराव (भाईजी) के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकात्मकता शान्ति सद्भावना  शिविर जयपुर (राजस्थान) में 24 फरवरी से 2मार्च 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा। वरिष्ट स्वयंसेवक प्रवीण परिहार ने बताया कि शिविर में कला और संस्कृति को लेकर सम्पुर्ण भारत के विभिन्न राज्यो से स्वयंसेवक भागीदारी करंगे। वरिष्ट स्वयंसेवक सोमचंद साहू ने बताया कि शिविर में युवाओं  को अनेकता मे एकता के साथ सर्व धर्म सद्भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया जाता है। राष्ट्रीय युवा योजना बैतूल की नवीन इकाई सत्यमसिह परमार एवं पूजा पवार के नेतृत्व मे दस सदस्यीय दल प्रतिनिधित्व करेगें। दल में शिल्पा जैसवार,अनिकेत जैसवार,सत्यमसिह परमार,शालिनी पाटिल, राजकुमार देशमुख,पूजा पवार,सोनाली वोहरा,रोहित उईके, रेणू नायक, मोनिका घोरे,चेतन मालवी सहभागिता करेंगे। राष्ट्रीय युवा योजना इकाई बैतूल के संरक्षण डॉ.जीपी साहू, ललित राजपु...
Image
माता-पिता के उपकारों का कर्ज नहीं चुकाया जा सकता:डॉ.चौहान बैतूल। हर संतान पर माता-पिता का ऋण होता है संतान कितनी भी सेवा करे फिर भी माता-पिता के उपकारों का कर्ज चुका नहीं सकती है। शास्त्रों में उल्लेख है कि मातृ देवो भव: पितृ देवो भव: आचार्य देवो भव:। माता-पिता ही पृथ्वी पर जीवंत देव हैं। यह बात डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान ने श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा शनिवार को ज्ञानकृति विद्यालय भारत भारती में आयोजित मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। युवा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद राजेश मदान द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस का महत्व बताते हुए प्रस्तावना रखी गई। सभी विद्यार्थीयों ने अपने माता-पिता व गुरूजनों का विधिवत पूजन कर संकल्प लिया की वे अब 14 फरवरी को वेलेंटाईन डे न मनाकर मातृ-पितृ पूजन दिवस ही मनाएंगे और रोज माता पिता का आदर पूजन करते हुए उनकी आज्ञा का पालन करेंगे। आयोजन में कई बच्चे माता-पिता की याद में भावुक हो गए और उन्होने सम...
Image
जिले के विद्यालयों में पूजे गए हजारों माता-पिता हर्षोउल्लास से मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस बैतूल। श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ बैतूल व महिला उत्थान मंडल के तत्वावधान में जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों, मंदिरों, वृद्धाश्रमों, बाल संस्कार केन्द्रों में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस पूर्ण हर्षोउल्लास से मनाया गया। युवा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि मुख्य आयोजन भारती आवासीय विद्यालय में सांसद डीडी उइके के आतिथ्य में और विद्यालय के सचिव मोहन नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राजेश मदान ने मातृ-पितृ दिवस की प्रस्तावना प्रस्तुत की। तत्पश्चात विद्यालय में उपस्थित गुरूजनों को मातृ-पितृ के रूप में तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर आरती, पूजन व परिक्रमा की गई। इस मौके पर डीडी उइके ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में पूज्य बापूजी की प्रेरणा से मातृ-पितृ पूजन दिवस समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जो विद्यार्थी माता-पिता का आदर करेंगे वे वेलेन्टाईन डे मनाकर अपना चरित्र भ्रष्ट नहीं कर सकते...
Image
जिले में श्रद्धा के साथ आज मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस   जिले की शैक्षणिक संस्थाओं सहित घर-घर में पूजे जाएंगे माता-पिता  बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल के तत्वावधान में आज शुक्रवार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा सेवा संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर भाव जगाने व विद्यार्थियों को पाश्चात्य की कुसंस्कृति वेलेंटाइन डे से बचाकर ओजस्वी, तेजस्वी,संयमी व सुसंस्कारी बनाने के पवित्र उद्देश्य को लेकर 14 फरवरी को जिले की शासकीय व अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता मे स्नेहमय सामंजस्य स्थापित होगा। समिति द्वारा संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से जिले के कई विद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम विगत एक माह से निरंतर जारी है और यह पूरे फरवरी माह तक संचालित किए जाएगें। राजेश मदान ने...
Image
14 फरवरी मातृ-पितृ पूजन दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्टर बैतूल को महामहिम राष्ट्रपति व महामहिम राज्यपाल के नाम से 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस घोषित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही 14 फरवरी के दिन इस आयोजन को देश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों कालोनियों, गांव-गांव व घर-घर में अनिवार्य रूप से मनाएं जाने के आदेश जारी करने की मांग की। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बैतूल के अलावा देश भर की श्री योग वेदांत सेवा समितियों,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडलों द्वारा संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से बच्चे-बच्चियां व युवक- युवतियां ओजस्वी-तेजस्वी बनकर अपना जीवन उन्नत करें व उनके ह्रदय में माता-पिता व गुरुओं के प्रति आदर सम्मान बढ़ता रहे इसी उद्देश्य को लेकर सन् 2006 से 14 फरवरी को जिले सहित देश भर के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्...
Image
जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में 14 को मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया पत्र बैतूल। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त पत्र के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल द्वारा 14 फरवरी को जिले की सभी शौक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाए जाने पर सहमति प्रदान की है। पत्र में उल्लेख है कि माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर भाव जगाने व विद्यार्थियों को ओजस्वी, तेजस्वी, संयमी व सुसंस्कारी बनाने के पवित्र उद्देश्य से 14 फरवरी को जिले की शासकीय व अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस का अयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता मे स्नेहमय सामंजस्य स्थापित होगा। इस मौके पर श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल बैतूल के तत्वावधान में संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से जिले के कई विद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम जारी है और यह निरंतर पूरे फरवरी माह तक संचालित किए जाएगें। युवा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि 14 फरवरी को प्रात: 8:30 बजे भारत भारती आवासीय व...
Image
राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में हो समाज का प्रतिनिधित्व रघुवंशी समाज ने सौंपा ज्ञापन बैतुल । रघुवंशी समाज के नगर अध्यक्ष शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि रघुवंशी समाज के सामाजिक गुरु संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री कनक बिहारी जी महाराज को अयोध्या में निर्माण होने वाले श्री राम मंदिर निर्माण समिति में समाज की ओर से प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग को लेकर रघुवंशी समाज समिती बैतूल द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संत श्री द्वारा मुलताई पहुंचकर मां ताप्ती मंदिर मुलताई में मां ताप्ती का पूजन किया गया।  वहां से  सभी सामाजिक बंधु संत श्री के साथ न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठी बाजार बैतूल पहुंचे इसी तरह सारणी, पाथाखेड़ा, बगडोना, शोभापुर के सभी सामाजिक बंधु भी एक साथ न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पहुंचें। न्यू बैतूल ग्राउंड पर महामंडलेश्वर के आशीर्वचन के बाद सभी सामाजिक बंधु पैदल रैली के रूप में श्री राम मंदिर कोठी बाजार बैतूल, लल्ली चौक बैतूल, होते हुए कलेक्टर परिसर पहुंचें जहां ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन...
Image
वृद्ध आश्रम और प्राथमिक शाला जामठी में किया मातृ-पिता पूजन श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ ने मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस बैतूल। बच्चों तथा युवा वर्ग में माता पिता के प्रति पूज्य भाव प्रदर्शित करने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए एवं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाकर युवक युवतियां तबाही के रास्ते ना जाए बल्कि मातृ पितृ पूजन दिवस मनाकर अपना जीवन उन्नत कर ओजस्वी तेजस्वी बने और उनके हृदय में माता-पिता व गुरू के प्रति आदर सम्मान बड़े इस उद्देश्य को लेकर श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के तत्वाधान में संत श्री आसारामजी बापू की सत्प्रेरणा से मातोश्री वृद्धाश्रम उड़दन व एकीकृत प्राथमिक शाला जामठी में मातृ पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि वृद्धआश्रम में सभी वृद्धजनों को तिलक करके पुष्पमाला पहनाकर, आरती उतारकर, परिक्रमा और मुंह मीठा कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह दृश्य देखकर सभी वृद्धजन भाव विभोर हो गए। वहीं दूसरी ओर एकीकृत प्राथमिक शाला जामठी में भी बच्चों ने अपने...