जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में 14 को मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस
जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया पत्र
बैतूल। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त पत्र के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल द्वारा 14 फरवरी को जिले की सभी शौक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाए जाने पर सहमति प्रदान की है। पत्र में उल्लेख है कि माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर भाव जगाने व विद्यार्थियों को ओजस्वी, तेजस्वी, संयमी व सुसंस्कारी बनाने के पवित्र उद्देश्य से 14 फरवरी को जिले की शासकीय व अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस का अयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता मे स्नेहमय सामंजस्य स्थापित होगा। इस मौके पर श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल बैतूल के तत्वावधान में संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से जिले के कई विद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम जारी है और यह निरंतर पूरे फरवरी माह तक संचालित किए जाएगें। युवा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि 14 फरवरी को प्रात: 8:30 बजे भारत भारती आवासीय विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन दिवस का भव्य कार्यक्रम सांसद डीडी उइके, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल के आतिथ्य में और आवासीय विद्यालय के सचिव मोहन नागर की अध्यध्यता में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन जिले के अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों, कॉलोनियों व घर-घर में भी यह कार्यक्रम मनाए जाएगें। श्री मदान ने बताया कि रविवार को आठनेर के बाल संस्कार केन्द्र में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। श्री मदान ने बताया कि इस दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने हेेतु आज मंगलवार, सुबह 11 बजे राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम से कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Comments
Post a Comment