राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में हो समाज का प्रतिनिधित्व
रघुवंशी समाज ने सौंपा ज्ञापन

बैतुल । रघुवंशी समाज के नगर अध्यक्ष शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि रघुवंशी समाज के सामाजिक गुरु संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री कनक बिहारी जी महाराज को अयोध्या में निर्माण होने वाले श्री राम मंदिर निर्माण समिति में समाज की ओर से प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग को लेकर रघुवंशी समाज समिती बैतूल द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संत श्री द्वारा मुलताई पहुंचकर मां ताप्ती मंदिर मुलताई में मां ताप्ती का पूजन किया गया।  वहां से  सभी सामाजिक बंधु संत श्री के साथ न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठी बाजार बैतूल पहुंचे इसी तरह सारणी, पाथाखेड़ा, बगडोना, शोभापुर के सभी सामाजिक बंधु भी एक साथ न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पहुंचें। न्यू बैतूल ग्राउंड पर महामंडलेश्वर के आशीर्वचन के बाद सभी सामाजिक बंधु पैदल रैली के रूप में श्री राम मंदिर कोठी बाजार बैतूल, लल्ली चौक बैतूल, होते हुए कलेक्टर परिसर पहुंचें जहां ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog