जिले में श्रद्धा के साथ आज मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस
जिले की शैक्षणिक संस्थाओं सहित घर-घर में पूजे जाएंगे माता-पिता
बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल के तत्वावधान में आज शुक्रवार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा सेवा संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि माता-पिता व गुरूजनों के प्रति आदर भाव जगाने व विद्यार्थियों को पाश्चात्य की कुसंस्कृति वेलेंटाइन डे से बचाकर ओजस्वी, तेजस्वी,संयमी व सुसंस्कारी बनाने के पवित्र उद्देश्य को लेकर 14 फरवरी को जिले की शासकीय व अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता मे स्नेहमय सामंजस्य स्थापित होगा। समिति द्वारा संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से जिले के कई विद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम विगत एक माह से निरंतर जारी है और यह पूरे फरवरी माह तक संचालित किए जाएगें। राजेश मदान ने बताया कि आज शुक्रवार प्रात: 8:30 बजे भारत भारती आवासीय विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन दिवस का भव्य कार्यक्रम सांसद डीडी उइके, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य व आवासीय विद्यालय के सचिव मोहन नागर की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात 9:30 बजे लिटिल चैम्प पब्लिक स्कूल सदर व मांईड्स आई इंटरनेशनल स्कूल विनोबा नगर, एमएलबी कन्या शाला बैतूल, प्रिंस स्कूल व गायत्री मंदिर आठनेर सहित जिले के अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों, कॉलोनियों व घर-घर में भी यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री मदान ने बताया कि जिले भर की शैक्षणिक संस्थाओं में मातृ-पितृ पूजन के आयोजन हेतु कलेक्टर कार्यालय के पत्र के परिपालन पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भी पत्र जारी किया है। श्री मदान ने जिले के सभी विद्यार्थियों के अलावा अन्य युवक-युवतियों से भी आज अपने-अपने माता-पिता का आदर पूजन कर इस दिवस को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने व प्रतिदिन उनकी आज्ञाओं का पालन व सेवा करने का आग्रह किया। साथ ही आज अपने माता-पिता के पूजन तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया में भी अग्रसारित करें।

Comments
Post a Comment