वृद्ध आश्रम और प्राथमिक शाला जामठी में किया मातृ-पिता पूजन
श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ ने मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस
बैतूल। बच्चों तथा युवा वर्ग में माता पिता के प्रति पूज्य भाव प्रदर्शित करने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए एवं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाकर युवक युवतियां तबाही के रास्ते ना जाए बल्कि मातृ पितृ पूजन दिवस मनाकर अपना जीवन उन्नत कर ओजस्वी तेजस्वी बने और उनके हृदय में माता-पिता व गुरू के प्रति आदर सम्मान बड़े इस उद्देश्य को लेकर श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के तत्वाधान में संत श्री आसारामजी बापू की सत्प्रेरणा से मातोश्री वृद्धाश्रम उड़दन व एकीकृत प्राथमिक शाला जामठी में मातृ पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि वृद्धआश्रम में सभी वृद्धजनों को तिलक करके पुष्पमाला पहनाकर, आरती उतारकर, परिक्रमा और मुंह मीठा कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह दृश्य देखकर सभी वृद्धजन भाव विभोर हो गए। वहीं दूसरी ओर एकीकृत प्राथमिक शाला जामठी में भी बच्चों ने अपने माता-पिता और गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति द्वारा सभी बच्चों को फल, मिठाई व नमकीन भी वितरित किए गए। श्री मदान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 फरवरी को जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों,शैक्षणिक संस्थाओं व सोसायटीयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के शंभूलाल मालवी, अनूप मालवीय अंकित मालवीय,सुरेंद्र कुंभारे, प्रभाशंकर वर्मा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सहायक शिक्षक उत्तमराव ठाकरे, प्रभारी प्रधान अध्यापक नीति उईके व धर्मावती भलावी का सहयोग सराहनीय रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment