14 फरवरी मातृ-पितृ पूजन दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए
श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्टर बैतूल को महामहिम राष्ट्रपति व महामहिम राज्यपाल के नाम से 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस घोषित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही 14 फरवरी के दिन इस आयोजन को देश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों कालोनियों, गांव-गांव व घर-घर में अनिवार्य रूप से मनाएं जाने के आदेश जारी करने की मांग की। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बैतूल के अलावा देश भर की श्री योग वेदांत सेवा समितियों,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडलों द्वारा संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से बच्चे-बच्चियां व युवक- युवतियां ओजस्वी-तेजस्वी बनकर अपना जीवन उन्नत करें व उनके ह्रदय में माता-पिता व गुरुओं के प्रति आदर सम्मान बढ़ता रहे इसी उद्देश्य को लेकर सन् 2006 से 14 फरवरी को जिले सहित देश भर के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे है। जिससे युवाओं में उनके माता-पिता के प्रति आदर भाव जागृत हो रहा है इसलिए इस आयोजन को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने व अनिवार्य रूप से मनाए जाने हेतु राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। श्री मदान ने जिले के समस्त विद्यार्थीयों व युवाओं के अलावा आम जनता से भी 14 फरवरी को विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं और अपने-अपने घरों में भी मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपते समय समिति के प्रभाशंकर वर्मा,अनूप मालवीय, अजय देवकते, राकेश पठारे,एलबी गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में साधक मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog