Posts

Showing posts from April, 2023
Image
छात्रों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी कलेक्टर ने दिया मार्गदर्शन  बैतूल। छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था को समझना बहुत जरूरी है जिससे वह ब्युरोक्रेसी के साथ लोकतंत्र को करीब से समझ पाते हैं। जेएच कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस को ‘जिलाधिकारी की प्रशासनिक व्यवस्था’ विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर उसकी प्रतिलिपि सौंपी। कॉलेज के छात्र मोहन मदान ने बताया कि कलेक्टर को राज्यपाल मांगू भाई पटेल के हाथों से टीबी के सब नेशनल सर्टिफिकेशन में सिल्वर मेडल से सम्मानित किए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और जिलाधिकारी की प्रशासनिक व्यवस्था पर छात्रों द्वारा तैयार की गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट की प्रतिलिपि सौंपी। जिस पर उन्होंने छात्रों को उचित मार्गदर्शन देते हुए कहा कि वें सिविल सेवा में मार्गदर्शन के लिए जेएच कॉलेज में शीघ्र कार्यशाला का आयोजन करवाएंगे। जिसके लिए छात्रों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्र मोहन मदान के साथ छात्र अर्जुन धाडसे, कंचना पांसे व अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Image
 अक्षय तृतीया पर हजारों लोगों को वितरित किया शरबत व सत्साहित्य गर्मी से राहत दिलाने श्री योग वेदांत सेवा समिति ने की सेवा बैतूल। शास्त्रों में वैशाख मास की अक्षय तृतीया में दान आदि सत्कर्मों की अपार महिमा का वर्णन मिलता है। संत श्री आशारामजी बापू ने भी अपने सत्संग में अक्षय तृतीया पर जप, ध्यान और स्नान, दान आदि पुण्यदायी कर्मों का अत्यधिक महत्व बताया है उन्ही की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा अक्षय तृतीया व श्री परशुराम जयंती पर गंज के काश्मीर चौक पर लगभग पांच हजार लोगों को चिलचिलाती गर्मी की शारीरिक तपन से राहत दिलाने के लिए पलाश के शीतल शरबत का वितरण किया गया। साथ ही मानसिक ताप मिटाने के लिए पूज्य बापूजी का सत्साहिय और मासिक पत्रिका ऋ षिप्रसाद भी वितरित की गई। श्री योग वेदांत सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष अक्षय तृतीया व श्री परशुराम जयंती पर गर्मी से राहत दिलाने हेतु पूज्य बापूजी की प्रेरणा से हजारों राहगीरों को शीतल शरबत व छाछ आदि ठंडे पेय का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी साधकों द्वारा पांच हजार से अधिक लोगों की सेव...
Image
 संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया भंडारे में शामिल हुए हजारो लोग बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार में मंगलवार को पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का 87वां अवतरण दिवस विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में हर्षोल्लास से अनेक सेवाकार्य करते हुए मनाया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि प्रात: प्रार्थना, गुरु वंदना, श्री चरण पादुका पूजन, श्री आशारामायण पाठ, मानस पूजन, ध्यान, भजन, कीर्तन के साथ विश्वकल्याण और पूज्य बापूजी की दीर्घायु व शीघ्र ससम्मान रिहाई के लिए सामूहिक मंत्र जप और हवन का आयोजन किया गया। गायक भीम विश्वकर्मा, दिनेश परते व रितिका शिवहरे ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही विशेष सत्संग के साथ 87 दीप प्रज्जवलित कर महाआरती की गई। जिसके बाद विशाल भंडारे और पलाश के शरबत का वितरण  किया गया। जिसमें आसपास के हजारों ग्रामीणों के अलावा बड़ी संख्या में जिले भर के साधक शामिल हुए। कार्यक्रम को भव्य रूप देने में  समिति जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ सुरेंद्र कुंभारे, महेश धान्डोल...
Image
 संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम समिति करेगी विशाल भंडारा और 87 दीपों से होगी महाआरती बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार बैतूल में आज मंगलवार को पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का 87 वां अवतरण दिवस विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में हर्षोल्लास से अनेक सेवाकार्य करते हुए मनाया जाएगा। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि प्रात: 9 बजे से प्रार्थना, गुरु वंदना, श्री चरण पादुका पूजन, श्री आशारामायण पाठ, मानस पूजन, ध्यान, भजन, कीर्तन के साथ विश्वकल्याण और पूज्य बापूजी की दीर्घायु व शीघ्र ससम्मान रिहाई के लिए सामूहिक मंत्रजप और हवन का आयोजन होगा। साथ ही विशेष सत्संग के साथ दोपहर 12 बजे 87 दीप प्रज्जवलित कर महाआरती होगी जिसके बार विशाल भंडारे और पलाश के शरबत वितरण का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के हजारों ग्रामीणों के अलावा बड़ी संख्या में जिले भर के साधक शामिल होंगे। श्री मदान ने जिले के समस्त साधकों व धर्मप्रेमी जनता से आयोजित कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
Image
 रामायण श्लोकों के रामचरितमानस चौपाई के प्रारूप में है: निशि दीदी  माथनी में चल रही संगीतमय रामचरित मानस  बैतूल। ग्राम माथनी मे सार्वजनिक सहयोग से 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 15 अप्रैल तक किया जा रहा है। व्यास गादी से चित्रकूट से पधारी मानस सेविका निशि  दीदी जी अपने मुखारबिंद से रामचरित मानस की पावन श्रीराम कथा का  वाचन कर रही है। प्रथम दिवस ग्राम में शोभा यात्रा के साथ ग्रंथ पूजन करके स्वागत के साथ कार्यक्रम स्थल पर ग्राम के लोगो द्वारा कथा वाचिका का स्वागत किया। कथा के तीसरे दिवस रविवार को  मानस सेविका भगवान श्री निशि दीदी जी ने रामचरितमानस के अनेक प्रसंगों को रोचक तरीके से बताया। उन्होने बताया कि रामायण को श्लोकों के प्रारूप में लिखा गया है, जबकि रामचरितमानस को चौपाई प्रारूप में लिखा गया है। रामायण भगवान राम और उनकी यात्रा की मूल कहानी है। रामचरितमानस रामायण का मूलमंत्र है। कथा के बीच कई लोककथाओ के माध्यम से  जीवन मे अच्छाईयां  को स्वीकार करने का आव्हान किया साथ ही तन मन धन बर्बाद करने वाली नशा, मदिरा, व्यसन जैसी चीजों को त्यागने का स...
Image
 रोजे के बाद मुस्लिम भाईयों ने शोभायात्रा का किया आत्मीय स्वागत  हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मिशाल बना आयोजन बैतूल। श्री हनुमान जन्मोत्सव पूरे बैतूल में हर्षोउल्लास से मनाया गया इस खुशी के अवसर पर सामाजिक सौहद्रर्य के कारण चार चांद लग गए। शहर का गंज क्षेत्र अपनी सामाजिक समरस्ता के लिए जाना जाना है। ऐसे में गंज मस्जिद के सभी सदस्यों ने दिन भर रोजा रखने के पश्चात अखाड़े, झांकियो, और शोभायात्रा का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। साथ ही प्रतिवर्षानुसार हनुमान भक्तों को शीतल मीठे शरबत का विरतण किया। जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर रिजवान अली और रहमान भाई ने कहा कि हमारा संदेश है कि आओ हम मिलकर एक प्रेम मधुर हिन्दुस्तान बनाए। अनेकता में एकता जो कि हमारे मुल्क की खूबसूरती भी है। अशोक दीक्षित और आशिक अली ने कहा कि ऐसी पहल से देश का माहौल खुशनुमा होता है और अमन-चैन भाई चारा बड़ता है जिससे देश का विकास होता है। इस अवसर पर सपन दुबे, शहजाद शोयब भाई, इरफान मेमन, बबलु राठौर, मनमोहन बुंदेले, विजय सावनेर, राजा पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।