रोजे के बाद मुस्लिम भाईयों ने शोभायात्रा का किया आत्मीय स्वागत 

हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मिशाल बना आयोजन



बैतूल। श्री हनुमान जन्मोत्सव पूरे बैतूल में हर्षोउल्लास से मनाया गया इस खुशी के अवसर पर सामाजिक सौहद्रर्य के कारण चार चांद लग गए। शहर का गंज क्षेत्र अपनी सामाजिक समरस्ता के लिए जाना जाना है। ऐसे में गंज मस्जिद के सभी सदस्यों ने दिन भर रोजा रखने के पश्चात अखाड़े, झांकियो, और शोभायात्रा का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। साथ ही प्रतिवर्षानुसार हनुमान भक्तों को शीतल मीठे शरबत का विरतण किया। जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर रिजवान अली और रहमान भाई ने कहा कि हमारा संदेश है कि आओ हम मिलकर एक प्रेम मधुर हिन्दुस्तान बनाए। अनेकता में एकता जो कि हमारे मुल्क की खूबसूरती भी है। अशोक दीक्षित और आशिक अली ने कहा कि ऐसी पहल से देश का माहौल खुशनुमा होता है और अमन-चैन भाई चारा बड़ता है जिससे देश का विकास होता है। इस अवसर पर सपन दुबे, शहजाद शोयब भाई, इरफान मेमन, बबलु राठौर, मनमोहन बुंदेले, विजय सावनेर, राजा पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।   


Comments

Popular posts from this blog