Posts

Showing posts from 2019
Image
बालाजीपुरम व चिखलार आश्रम में मनाया तुलसी पूजन दिवस तुलसी के महत्व से कराया अवगत, सत्साहित्य किया वितरित बैतूल। देश में सुख, सौहार्द,स्वास्थ्य,शांति से जन-समाज का जीवन मंगलमय हो इस उद्देश्य से संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल के तत्वाधान में मंदिरों,आश्रमों, बाल संस्कार केन्द्रों व सार्वजनिक स्थलों में तुलसी पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि आज  बुधवार को समिति द्वारा देश के पांचवे धाम रुक्मणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में हर्षोल्लास से तुलसी पूजन दिवस मनाया। आयोजन के मुख्य अतिथि मंदिर संस्थापक व अप्रवासी भारतीय सेम वर्मा थे जिन्होंने दीप प्रज्वलित व तुलसी पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर सेम वर्मा ने कहा कि सुख-शांति,समृद्धि व आरोग्य प्रदायिनी तुलसी का स्थान भारतीय संस्कृति में पवित्र व महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि तुलसी पूजन सेवन व रोपण से आरोग्य लाभ, आर्थिक लाभ के साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी होते हैं। इसलिए हर घर में तुलसी का पूजन व से...
Image
शैक्षणिक भ्रमण कर लौटा छात्र-छात्राओं का दल संस्कृति सभ्यता की ली जानकारी चिचोली। श्री बालाजी महाविद्यालय चिचोली के 50 छात्र-छात्राओं का दल प्राचार्य राजेन्द्र निगम एवं प्रध्यापक ज्योति कटारे के मार्गदर्शन में एतिहासिक नगरी महेश्वर, ओमकारेश्वर, खंडवा की तीन दिवसीय यात्रा कर लौटा। दल में शामिल प्रो.कमलेश घोडक़ी ने बताया की दल ने वहां की सांस्कृतिक सभ्यता एवं धार्मिक परंपराओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। दल ने प्रसिद्ध किले, नर्मदा घाट, देवी अहिल्या बाई होलकर के राज दरबार, प्रसिद्ध शिव मंदिर के दर्शन भी किए। दल में शामिल चेतना आर्य, शिवकली कुमरे व मुकेश नागवंशी ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्हें वहां की संस्कृति जीवन शैली एवं एतिहासिक स्थानों के विषय में बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई। भ्रमण के अंतिम दिन प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने महेश्वर में पंडित प्रदीप शर्मा के सानिध्य में मां नर्मदा की सांध्यकालीन काकड़ आरती में सम्मिलित हुए। दल के लौटने पर महाविद्यालय संचालन समिति के अनिल खवसे, संदीप सोनी, अरूण चढ़ोकार, श्री रिजवी, अमन आर्य ने बधाई दी। 
Image
जिला जेल में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन                     बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में श्री राम युवा मंडल गायत्री शक्ति पीठ बैतूल द्वारा जिला जेल परिसर में कारागार के बंदी भाई बहनों के आत्म कल्याण एवं उज्जवल भविष्य की कामना हेतु पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 430 बंदी भाई एवं बहनों द्वारा यज्ञ किया। यज्ञ के पश्चात बंदी भाई एवं बहनों को गायत्री परिजनों ने हारिये ना हिम्मत एवं परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य वितरित किया। इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट बी के कूड़ापे सर ने बंदियों को भविष्य में अपराध नही करने एवं नए जीवन की शुरूआत करने के लिए प्रेरक उदबोधन दिया। जेलर योगेंद्र पवांर ने कहा कि गायत्री परिवार समाज के जनहित लोककल्याण के लिए निरन्तर कार्यरत है गायत्री परिवार के युवाओं के इस प्रयास की सरहाना करते हुए कहा कि जिला जेल में बंदिओं के लिए सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिससे वे अपराध का रास्ता छोडक़र एक अच्छा नागरिक बन सकें। इस आयोजन में बंदियों न...
Image
परीक्षा की तिथि बड़ाई जाए, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम से जेएच कॉलेज प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे को विद्यार्थी हित में मांगों के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष आकाश गंगारे ने बताया कि पोस्ट ग्रेज्युएशन की प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बड़ाया जाए क्योंकि मात्र दो दिन पहले ही पोर्टल शुरू हुआ है जिसके कारण बहुत से विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए है। अगर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि नहीं बड़ाई गई तो दूर दराज से आने वाले आदिवासी और गरीब विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। इसे देखते हुए परीक्षा की तिथि को आगे बड़ाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष दिलराज सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व की व्यवस्था में कॉलेज से परीक्षा फार्म की रसीद कॉलेज से ही कटती थी परन्तु अभी एमपी ऑन लाईन कैफे से परीक्षा फार्म ऑन लाईन भरे जा रहें हैं जिससे कैफे संचालक मनमानी करते हुए विद्यार्थीयों से अनाप-सनाप राशि वसूल रहें हैं। व्यवस्था को पूर्ववत किया जाए। ज्ञापन में एनएसयूआई ने उक्त ङ्क्षबदुओं के निराक...
Image
कायस्थ महासभा की आमसभा संपन्न डॉ.वीके श्रीवास्तव अध्यक्ष, आकाश श्रीवास्तव सचिव बने कायस्थ महासभा की आमसभा संपन्न बैतूल। कायस्थ महासभा की वार्षिक आम सभा रेस्टोरेंट जायका गंज बैतूल में निवर्तमान अध्यक्ष संतोष खास कलम एवं निवर्तमान सचिव उमाकांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई।  कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। आम सभा में यह निर्णय लिया गया कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। जिसके पश्चात बैठक में डॉ राहुल श्रीवास्तव द्वारा नई कार्यकारिणी की रूपरेखा प्रस्तुत की गई जिसे उपस्थित आम सभा ने सहर्ष स्वीकार कर कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डॉ विजय शंकर श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, श्रीमती सरिता राजेंद्र श्रीवास्तव एवं अर्पित खास कलम, सचिव एडवोकेट आकाश श्रीवास्तव, सह सचिव एडवोकेट अभय श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव एवं  संजय खरे, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष एडवो...
Image
नन्हे-मुन्ने ने मारे चौके-छक्के वार्षिक खेलोत्सव संपन्न बैतूल। क्ड्सि जी प्री स्कूल का एक दिवसीय खेलोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीटी, दौड़, क्रिकेट मैच और अभिभावकों की दौड़ हुई। खेलकूद में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर और पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। क्रिकेट मैच आकर्षण का केन्द्र रहा जहां बाउंड्री छोटी कर दी गई थी और नन्हें-मुन्नो ने खूब चौके-छक्के जमाए। इस मौके पर शाला की संचालिका श्रीमती मंजुला पाठक ने बताया कि खेलोत्सव की थीम लर्निंग विथ फन थी जिसमें बच्चों के लिए खेलों को सामान्य ज्ञान के साथ रूचिकर बनाया गया। श्रीमती पाठक ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाईल ने दें और आउट डोर खेल के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होने खेलों के महत्व को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाला समन्वयक खुशबु सतीजा ने और आभार श्रीमती मंजुला पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन, पालकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 
Image
गाड़ी चलाते समय मोबाईल पर बात ना करें सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न बैतूल। जर्नलिस्ट एडं प्रेस एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल में सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सडक़ एवं यातायात से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य पुलिस विभाग यातायात प्रभारी संदीप सुनेश के आतिथ्य में संस्था के अध्यक्ष व अधिवक्ता नरेश मांडेकर की उपस्थिति में और प्राचार्य राकेश दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संदीप सुनेश ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। संस्था के अध्यक्ष व अधिवक्ता नरेश मांडेकर के द्वारा छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा की उपाय के उपाए एवं जानकारी के अभाव में होने वाली दुर्घटना, नियमों का पालन ना करना और सडक़ पर किसी भी स्थिति में पैदल, साईकल, मोटर साईकल कार आदि चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा वर्मा ने व अशोक बाजपेयी आभार ने व्यक्त किया। कार्यकम के अंत में उपस्थित सभी ने यातायात नि...
Image
रक्तदान शिविर लगाकर दी श्रद्धांजलि  रक्त क्रांति पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ का हुआ विमोचन बैतूल। परहित व धार्मिक सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले,श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष,समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश सलूजा की प्रथम पुण्यतिथि पर सलूजा परिवार द्वारा जिला अस्पताल बैतूल के ब्लड बैंक में गुरुवार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। स्वर्गीय सलूजा के सुपुत्र दीपक सलूजा व सोनू सलूजा ने बताया कि आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद डागा थे जिन्होंने श्री गणेश व तुलसी पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की, साथ ही रक्त क्रांति पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ का विमोचन किया। जिसमें मप्र के सभी समन्वयक व बैतूल जिले के लगभग दो हजार से अधिक रक्त दाताओं के नाम व नंबर ब्लड ग्रुप के साथ अंकित रहेंगे व रक्तदाताओं से सीधे व शीघ्र संपर्क करने में सुविधा होगी। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल मौजूद थे जिनके करकमलों से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व तुलसी पौधे वितरित किए गए। सलूजा परिवार द्वारा सभी मरिजों को फल व अंकुरित आहार वितरित किय...
Image
एड्स पीडि़त से घृणा नहीं सहयोग करें गीत, कव्वाली और संवाद के माध्यम से चलाया जा रहा एड्स जागरूकता अभियान बैतूल। मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के सहयोग से और शासन के निर्देशानुसार बैतूल जिले में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एचआईवी, एड्स, टीबी के प्रति जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में राज भारती कला संगम भोपाल के कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से एचआईवी, एड्स जैसे गंभीर असाध्य रोग की जानकारी दी जा रही है। नाटक के कलाकारों द्वारा दर्शकों को एचआईवी एड्स के विषय में मनोरंजक तरीके से गीत, कव्वाली और संवाद के माध्यम से जानकारी दी जा रही और इससे बचाव के उपाय भी बताए जा रहें हैं। कलाकारों ने संक्रमित सुई से बचने, असुरक्षित तरीके से यौन संबंध न बनाने, संक्रमित रक्त चढ़ाने एवं संक्रमित माता से होने वाले बच्चों में एड्स होने का कारण बताते हुए, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकरों ने लोगो को बताया कि एड्स पीडि़त व्यक्ति से हाथ मिलाने या एक साथ बैठने आदि से संक्रमण नहीं फैलता है। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने समाज को यह संदेश दिया कि एड्स छुआ छूत की बी...
Image
हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती, भगवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने दिया ज्ञापन बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में संत श्री आसारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री राधा कृष्ण मंदिर बैतूल गंज में गीता जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। युवा सेवा संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम पंडित अनंतराम तिवारी द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता का माल्यार्पण के साथ विधिवत पूजन किया गया। श्री मदान ने कहा कि आज का सामाजिक माहौल अत्यंत दूषित होता जा रहा है चारों ओर से मासूम ब‘चों व महिलाओं के बलात्कार व उनकी निर्मम हत्या जैसे जघन्य अपराधों की खबरें आ रही है ऐसे समय में भारत सरकार ब‘चों का व देश का भविष्य उ"वल करना चाहती है तो उसे विद्यालयों, महाविद्यालयों में गीता के पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा क्योंकि गीता किसी विशेष धर्म जाति या व्यक्ति के लिए नहीं वरन मानवमात्र के लिए कल्याणकारी व उपयोगी है, घर-घर में इसका नियमित पाठ होना चाहिए। पू’य बापूजी ने भी कहा है कि गीता के ज्ञानामृत पान से मनुष्य के जीवन म...
Image
रेलवे कॉलोनी में बैडमिंटन ग्राउंड का हुआ उद्घाटन बैतूल। गर्ग कॉलोनी की तरफ बने रेलवे क्वाटरर्स में निवासरत रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से बैडमिंटन ग्राउंड का निर्माण किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन शाखा बैतूल के सचिव कामरेड एके कटारे ने बताया कि रेलवे कॉलोनी के निवासी कर्मचारीयों  के बच्चों को रेलवे लाइन को पार कर कल्याण केंद्र में खेलने हेतु आना पड़ता था उन्हें अब इस  समस्या से निजात भी मिल सकेगी। ग्राउंड निर्माण में कामरेड एसके सोनी, कामरेड पवन दुबे, कामरेड राजेश सिसोदिया, स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल के अलावा स्थानी कॉलोनी निवासी संजय सोलंकी, रिजवान अली, राकेश एनिया, मनोरंजन मंडल ,मुकेश परिहार ,निलेश वराठे, कृष्णा राज कुमार राठौर, राकेश माजी आदि लोगों ने सराहनीय योगदान दिया। उद्घाटन समारोह में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खेलप्रेमी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Image
नन्हें चित्रकारों ने चाईल्ड वार्ड को बना दिया मनमोहक बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल के नन्हे चित्रकारों ने जिला अस्पताल बैतूल के बच्चों के वार्ड की दीवारों को रंगबिरंगे खूबसूरत चित्रों से सजा दिया। स्कूल की डोरी महेन्द्र देशुमुख, परिधि पड़लक, आएशा खान, आदिति मालवीय, अक्षरा इन्हें, चाहत डोंगरे, वेदांत अग्रवाल और जेएच कॉलेज की उमा सोनी ने अपने कला गुरू व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के बच्चों के वार्ड की दीवारों पर ज्ञान वर्धक आकर्षक चित्र उकेरकर वार्ड को मनमोहक बना दिया। जिसमें वार्ड का लुक ही बदल गया है। इस नवाचार से भर्ती हुए बच्चे व परिजन बहुत खुश नजर आ रहें हैं और बच्चे स्पेलिंग पढ़ते हुए नजर आए। श्रेणिक जैन ने बताया कि अस्पताल को खूबसूरत बनाने के लिए डॉ.आनंद मालवी ने प्रेरित किया यह गतिविधि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत चल रही है जिसकी नोडल अधिकारी डॉ.सोनल डागा है। बच्चों को भी पेंटिंग बनाने में मजा आ रहा है जिसके चलते बच्चे बहुत उत्साहित है। मरीजों और उनके परिजनों ने मुक्त कंठ से बच्चों के इस प्रयास की सराहना की है। 
Image
नर सेवा ही नारायण सेवा महिलाओं ने बढ़-चढक़र किया रक्तदान  बैतूल। श्री दत्तात्रेय मंदिर सिविल लाईन बैतूल में में चल रहे आठ दिवसीय श्री दत्त जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में ही रक्तदान शिविर और बीपी व शुगर की नि:शुल्क जांच डॉ.अंकिता सिते और ब्लड बैंक की टीम अभय अग्निहोत्री, रमेश जैन, राजेश बोरखड़े, निलेश जावलकर की उपस्थिति में की गई। रक्तदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया और कुल 2 यूनिट रक्तदान व 50 से अधिक मरीजों का बीपी व शुगर का नि:शुल्क जांच भी की गई। इस मौके पर दीपक आम्बेकर ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी उद्देश्य को लेकर मंदिर समिति द्वारा यह प्रकल्प चलाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पात्रीकर व सचिव हेमंत देशपांडे ने बताया कि आज 8 दिसम्बर को एकादशी भजन, सुधांशु महाराज भजन व रात्रि 7 बजे सामूहिक आरती की जाएगी। कोषाध्यक्ष शरद सप्तपुत्रे ने सभी से आयोजनों में उपस्थित होने का आग्रह किया है। 
Image
सजग रहें, सतर्क रहें:मंडलोई एड्स जागरूकता कार्यक्रम मनाया बैतूल। समुदायिक मिलन एवं एचआईव्ही, एड्स जागरूकता कार्यक्रम योर्स सोशल सोसायटी द्वारा केशर बाग बैतूल में मनाया गया। मप्र राज्य एड्स नियत्रण समिति के सहयोग से संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी सोसाइटी द्वारा सामुदायिक कार्यक्रम लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के द्वारा केशर बाग बैतूल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जीसी चौरसिया, जिला क्षय नोडल ऑफिसर डॉ राहुल श्रीवास्तव, मीडिया अधिकारी श्रुति गौर के आतिथ्य में और अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार मंडलोई की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम की श्ुाभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सामूदायिक मिलन समारोह के दौरान रंगोली, मेहंदी, ढोल, चैस, कैरम बोर्ड, क्विज, जलेबी दौड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। साधना कला मंडल के सदस्यों द्वारा एचआईवी एड्स पर नाटक की प्रस्तुति दी गई। टी.आई. प्रोजेक्ट कार्यक्रम प्रबधक निर्देश मदरेल...
Image
डॉ.प्रियंका के हत्यारों को फांसी दो एनएसयूआई ने डॉ.प्रियंका को दी श्रद्धांजली बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा जेएच कॉलेज में श्रद्धांजली सभा आयोजित कर डॉ.प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष आकाश गंगारे ने कहा कि विगत दिनों हैदराबाद में पशु चिकित्सक डॉ.प्रियंक रेड्डी के साथ बलात्कार के बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी, उन्होने डॉ.प्रियंका रेड्डी प्रकरण में शामिल अपराधियों को शीघ्र फांसी की मांग की। संगठन सदस्य पूजा भाकरे ने कहा कि डॉ.प्रियंका रेड्डी के दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड मिलता है तो इस फैसले से अन्य अपराधिकयों को भी सबक मिलेगा और वे ऐसा कुकृत्य करने से भयभीत होंगे। इस अवसर पर छात्रा प्रमुख श्ेवता पाटनकर, सचिव कंचन साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक पंवार, रोशनी खातरकर, रक्षा कवड़े, मनीष साहू, प्रहलाद गोचरे, विवेक मालवीय, आदित्य राठौर सहित सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 
Image
डॉ.प्रियंका के हत्यारों को फांसी दो हिजाम ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में महामहिम राष्ट्रपति के नाम से जिला प्रशासन को हैदराबाद के शमशाबाद में डॉ.प्रियंका रेड्डी का बलात्कार कर जिंदा जलाकर मार देने वाले आरोपियों को शीघ्र फांसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हिजाम के विभाग महामंत्री मोनू साहू ने कहा कि हैदराबाद के शमशाबाद में 29 नवम्बर 2019 को 26 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ.प्रियंका रेड्डी का योजनाबद्ध तरीके से पहले स्कूटर पंचर किया और बाद में उनको सहायता देने के बहाने एकांत में ले जाकर चार वहशी दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। जिस दरिंदगी और वहशीपन के साथ डॉ.प्रियंका की हत्या की गई उसे सुनकर आत्मा सिहर उठती है। युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष अजय डोंगरे व नगद अध्यक्ष यश कावरे ने कहा कि इस विभत्स और क्ररता को लेकर समाज आक्रोशित है मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस घृणित कार्य से समाज के सभी वर्गो में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में दुष्कर्म एवं हत्या के चारों आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र फांसी की सजा की मांग क...
Image
3 डी इफेक्ट वाली पेंटिंग से बच्चों ने बताया जीवों का महत्व फोटो-3डी पेंटिंग न्यूज़ बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा चौथी की परिधी पड़लक, आईशा खान, चाहत डोंगरे, कक्षा तीसरी की डोरी महेन्द्र देशमुख, कक्षा पंाचवी की अक्षरा इन्हें ने अपने कला गुरू व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में जंगल व मगरमच्छ की खूबसूरत थ्री डी पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग बनाने का उद्देश्य है कि मगरमच्छ जैसे जीव जंगलों से गायब होते जा रहें है या उनकी चमड़ी के लिए उनका शिकार कर लिया जाता है जिसके कारण वह विलुप्ति की कगार पर आ गए है। ऐसे जीवों को बचाना चाहिए। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से जंगल व मगरमच्छ की खूबसूरती को दर्शाने का प्रयास किया है। शाला प्रबंधन ने इस पेंटिंग की सरहान की है। 
Image
सत्ता के लिए सभी रेंगते नजर आए स्ट्रेट ड्राईव बाय सपन दुबे बैतूल। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के बाद इतने विशाल देश में और कुछ घटित ही नहीं हो रहा था घड़ी ‘स्टॉप वॉच’ की तरह हो गई और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पास कुछ दिखाने के लिए कुछ नहीं रहा। कॉमडी शो नॉन स्टॉप चलाया जाता रहा और दर्शकों को ब्रेकिंग न्यूज़ और सूत्रों के हवाले से खांमखां की सनसनी परोसी जाती रही। इस घटनाक्रम से एक मायने में पहली बार उजागर हुआ है कि सत्ता के लिए राजनैतिक दल किस हद तक गिर सकते हैं। महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय राजनीति का सबसे गंदा चेहरा सामने आया जहां सभी राजनैतिक दलों ने अपने ‘तथाकथित सिद्धांतों’ को ताक पर रखकर सिर्फ सत्ता के लिए रेंगते नजर आए। अमित शाह और मोदी चुनाव प्रचार के दौरान गली-गली में बोलते रहे कि महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणवीस होंगे तब तक उद्धव ठाकरे ने कोई आपत्ति नहीं बताई की हमारे बीच ढाई-ढाई साल का सौदा हुआ है, नतीजों के बाद भाजपा की बहुमत में कम आती सीटों को देखकर ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर अड़ गए। बेसब्री भाजपा ने गरम गुलाब जामुन मुंह में भरते हुए प्रात: तडक़े शपथ ले डाली वह भी...
Image
राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने अमरदीप रवाना बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण’ विषय पर पूरे देश में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत बैतूल के अमरदीप भालेकर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। एनवायके के धन्नजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अमरदीप भालेकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था अब वे आज 27 नवम्बर को स्टेट म्युजियम भोपाल में में होने वाले राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमरदीप भालेकर को एनवायके की कविता मालवीय, रूपा राठौर, कीर्ति साहू, दुर्गेश साहू, दिनेश पांडे, क्रांतिसविता देशमुख, कपिल चढोकार, ज्योति पंवार, रविन्द्र दवंडे, मिथलेश हारोड़े, लक्की इंगले, वैशाली बारई, अम्बिका सूर्यवंशी, काजल खातरकर, वीरेन्द्र बिहारे, पूनम वरवड़े, मीना अंगारे, संतोष कुमरे, राकेश मन्नासे ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। 
Image
200 मीटर दौड़ में चेतना, गोला फेंक में येागेन्द्र प्रथम रहे  बैतूल। आमला ब्लाक के लालावाड़ी ग्राम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियेागिता सरपंच हेमरती मोडक, प्रधानपाठक के भालेकर की उपस्थिति में व एनवायवी कविता मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी, उंची कूद, लम्बी कूद, वालीवॉल, गोला फेंक, रस्सी खींच, 2 सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर सरपंच हेमरती मोडक ने कहा कि ऐसे खेलों का आयोजन ग्रामीण अंचलों में होना चाहिए जिससे खेलों के ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। कविता मालवीय ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि हम भारतीय प्राचीन खेलों को जीवित रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल धोटे, सुमेश सिंह रघुवंशी, कन्हैया खवादे का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन अमरदीप भालेकर ने व आभार काजल खातरकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विरेन्द्र बिहारे, राकेश मन्नासे, मिथलेश हारोड़े, वैशाली बारई, दुर्गेश साहू, कीर्ति साहू, रूपा राठौर, क्रांतिसव...
Image
कमलनाथ ने विकास के नए आयाम स्थापित किए:जैद खान एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस संगठन के के जिला उपाध्यक्ष जैद खान की उपस्थिति में जेएच कॉलेज बैतूल में केक काट कर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जैद खान ने कहा कि कमलनाथ को अभी तक जो भी जिम्मेदारियों मिली हो उसे उन्होने बखूबी निभाया है फिर चाहे वो दायित्व छिंदवाड़ा के सांसद का हो, केन्द्रीय मंत्री का हो या प्रदेश के मुख्य मंत्री का हो, कमलनाथ सभी दायित्वों में खरे उतरे हैं। जैद खान ने कहा कि उन्होने अपने 11 माह के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर आईटी सेल के जिला अध्यक्ष आकाश मासोदकर, रूपेश्वर साहू, राहुल सिंह, यासीर खान, नितिन विश्वास, सनी यादव, तुषाल परदेशी, निखिल बारस्कर, अभय कुमार, निखिल पंवार, प्रवीण चौकीकर, ललित धोटे, खेमराज मिश्रा, रवि गंजाम, अशुंल चौकीकर, मनीष चौकीकर, आशीष नागले सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Image
एनवायके ने मनाया स्थापना दिवस बैतूल। शासकीय कॉलेज बगढोना में एसडीएम कुमार सानु के आतिथ्य में और प्राचार्य डॉ.प्रमिला बाधवा की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनवायके की एनवायवी ज्योति पंवार ने एनवायके द्वारा युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एनवायके युवाओं को सांस्कृतिक, खेल के मंच प्रदान करते हुए उनके रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम भी चलाता है साथ ही समाज सरोकार के मुद्दे जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, व्यक्तित्व विकास आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होने बताया कि एनवायके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से आज कई युवा अपना निजी व्यवसाए संचालित कर रहें हैं। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पंवार ने व आभार अनिता धुर्वे ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर कविता मालवीय, अमरदीप भालेकर, राकेश मन्नासे, क्रांतिसविता देशमुख, मीना अंगारे, कपिल चढ़ोकार, दिनेश पांड़े, दुर्गोश साहू, रवीन्द्र दवंडे, रूपा राठौर, कीर्ति साहू, पूनम वरवड़े, मिथलेश हारोड़े, वैशाली बारई आदि मौजूद थे।
Image
आम आदमी का ’शक्ति प्रदर्शन’ सृष्टि का आखिरी आदमी  स्ट्रेट ड्राईव बाय सपन दुबे बैतूल। विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय परिसर बैतूल में ‘सृष्टि का आखिरी आदमी’ का मंचन किया गया। एक समय की प्रख्यात साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के प्रधान संपादक और पद्मश्री उपाधी प्राप्त धर्मवरी भारती द्वारा रचित इस नाट्य का निर्देशन शिरीष सोनी ने किया। इस नाटक को हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ख्याति मिली है, लेकिन सिर्फ 60-80 के दशक में, क्योंकि उस दौर में मजदूरों के शोषण का मुद्दा सबसे अहम था यही कारण है कि उस दौर में मजदूर यूनियन भी अपने शबाब पर थी। धर्मवीर भारती स्वयं कार्ल माक्र्स  से प्रभावित थे, धर्मवीर भारती के लेखन में गजब का विरोधाभास भी क्योंकि समाज की आर्थिक खाई, रोमांस और व्यंग पर भी उन्हानेे अपनी कलम सलीके से चलाई। आज के नाटक में आम आदमी की व्यथा को दर्शाया गया है जो एक हद तक शोषित होता है उसके बाद वह प्रतिकार की मुद्रा में आता है, द्योतक है इस बात का कि रबरबैंड को एक सीमा तक ही खींचा जा सकता है। मंचित हुए नाटक में ‘मुर्दा’ जय खातरकर और ‘शासक’ साहिल खान ने शानदार अभिनय ...
Image
जैविक किसानों की कार्यशाला संपन्न बैतूल। हलधर जैविक किसान संगठन के तत्वावधान में ग्राम ब्राह्मणवाड़ा में जिले के कृषकों और किसान मित्र का सम्मेलन जैविक मप्र राज्य जैविक संस्था भोपाल से सम्बद्ध गुलाबराव खाड़े की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस मौके पर गुलाबराव खाड़े ने उपस्थिति किसानों को जैविक खेती की  उपयोगिता बताते हुए कहा कि पूरे देश में अत्याधिक रासायनिक खाद के कारण कई जगह की जमीन बंजर होती जा रही है और इसका एकमात्र विकल्प है जैविक खाद। उन्होने कहा कि हमारे पूर्वज पूरी तरह जैविक खेती ही किया करते थे। कार्यक्रम के दौरान हलधर जैविक किसान संगठन द्वारा धरनीधरा मैकल एग्रो के संचालक ललित सोनू जसूजा का अभिनंदन किया गया। संगठन के मनोज वर्मा ने बताया कि श्री जसूजा के जैविक उत्पाद से जिले के कृषक लाभांवित हो रहें हैं। कार्यक्रम के अंत में कृषकों को जैविक उत्पादकों से बने भोजन करवाया और धरनीधरा मैकल एग्रो की ओर से जैविक कृषकों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल मिश्रा ने व आभार कैलाश दवंडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच सरिता पंवार, नंदु पंवार, बे...