बालाजीपुरम व चिखलार आश्रम में मनाया तुलसी पूजन दिवस
तुलसी के महत्व से कराया अवगत, सत्साहित्य किया वितरित
बैतूल। देश में सुख, सौहार्द,स्वास्थ्य,शांति से जन-समाज का जीवन मंगलमय हो इस उद्देश्य से संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल के तत्वाधान में मंदिरों,आश्रमों, बाल संस्कार केन्द्रों व सार्वजनिक स्थलों में तुलसी पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि आज बुधवार को समिति द्वारा देश के पांचवे धाम रुक्मणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में हर्षोल्लास से तुलसी पूजन दिवस मनाया। आयोजन के मुख्य अतिथि मंदिर संस्थापक व अप्रवासी भारतीय सेम वर्मा थे जिन्होंने दीप प्रज्वलित व तुलसी पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर सेम वर्मा ने कहा कि सुख-शांति,समृद्धि व आरोग्य प्रदायिनी तुलसी का स्थान भारतीय संस्कृति में पवित्र व महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि तुलसी पूजन सेवन व रोपण से आरोग्य लाभ, आर्थिक लाभ के साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी होते हैं। इसलिए हर घर में तुलसी का पूजन व सेवन होना चाहिये। श्री वर्मा ने कहा कि समिति द्वारा जगह-जगह सामूहिक तुलसी पूजन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। राजेश मदान ने बताया कि तुलसी पूजन व सेवन से बुद्धिबल,मनोबल, चरित्रबल व अरोग्यबल बढ़ता है जिससे मानसिक तनाव व आत्महत्या के विचारों से रक्षा होती है इसलिए पूज्य बापूजी द्वारा 25 दिसम्बर 2014 से तुलसी पूजन की शुरुआत की गई। विशेष अतिथि दुर्गा वाहिनी की पूर्व संयोजिका व कराटे प्रशिक्षक समाजसेवी तपिशा पूजा अमझरे ने कहा कि विद्यार्थियों के अलावा हम सभी को भी सर्वगुणकारी तुलसी के पूजन व सेवन का लाभ जरूर लेना चाहिये साथ ही घर-घर में तुलसी वितरण,रोपण किया जाना भी जरूरी है। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक तुलसी पूजन किया तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ पूज्य बापूजी का सत्साहिय भी भेंट किया गया। साधकों द्वारा चिखलार स्थित आश्रम में भी तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आठनेर के बाल संस्कार केन्द्र में भी तुलसी पूजन कार्यक्रम किया गया। आयोजन में राजेश मदान के साथ साधक अनूप मालवी,सुरेंद्र कुंभारे, एलबी गायकवाड़, रविकांत आर्य, राजू हिंगवे, प्रभाशंकर वर्मा, किशोरीलाल झरबड़े, रामजी उईके,बाया ठाकरे, श्रीमती सुनीता अनेराव, विजय इवने, ज्योति बारस्कर,स्वाति बारस्कर, देवयानी, इंदिरा चौधरी, निकिता चौधरी, बाया बाई आदि सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।


Comments
Post a Comment