शैक्षणिक भ्रमण कर लौटा छात्र-छात्राओं का दल
संस्कृति सभ्यता की ली जानकारी
चिचोली। श्री बालाजी महाविद्यालय चिचोली के 50 छात्र-छात्राओं का दल प्राचार्य राजेन्द्र निगम एवं प्रध्यापक ज्योति कटारे के मार्गदर्शन में एतिहासिक नगरी महेश्वर, ओमकारेश्वर, खंडवा की तीन दिवसीय यात्रा कर लौटा। दल में शामिल प्रो.कमलेश घोडक़ी ने बताया की दल ने वहां की सांस्कृतिक सभ्यता एवं धार्मिक परंपराओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। दल ने प्रसिद्ध किले, नर्मदा घाट, देवी अहिल्या बाई होलकर के राज दरबार, प्रसिद्ध शिव मंदिर के दर्शन भी किए। दल में शामिल चेतना आर्य, शिवकली कुमरे व मुकेश नागवंशी ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्हें वहां की संस्कृति जीवन शैली एवं एतिहासिक स्थानों के विषय में बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई। भ्रमण के अंतिम दिन प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने महेश्वर में पंडित प्रदीप शर्मा के सानिध्य में मां नर्मदा की सांध्यकालीन काकड़ आरती में सम्मिलित हुए। दल के लौटने पर महाविद्यालय संचालन समिति के अनिल खवसे, संदीप सोनी, अरूण चढ़ोकार, श्री रिजवी, अमन आर्य ने बधाई दी।

Comments
Post a Comment