नन्हे-मुन्ने ने मारे चौके-छक्के
वार्षिक खेलोत्सव संपन्न




बैतूल। क्ड्सि जी प्री स्कूल का एक दिवसीय खेलोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीटी, दौड़, क्रिकेट मैच और अभिभावकों की दौड़ हुई। खेलकूद में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर और पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। क्रिकेट मैच आकर्षण का केन्द्र रहा जहां बाउंड्री छोटी कर दी गई थी और नन्हें-मुन्नो ने खूब चौके-छक्के जमाए। इस मौके पर शाला की संचालिका श्रीमती मंजुला पाठक ने बताया कि खेलोत्सव की थीम लर्निंग विथ फन थी जिसमें बच्चों के लिए खेलों को सामान्य ज्ञान के साथ रूचिकर बनाया गया। श्रीमती पाठक ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाईल ने दें और आउट डोर खेल के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होने खेलों के महत्व को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाला समन्वयक खुशबु सतीजा ने और आभार श्रीमती मंजुला पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन, पालकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog