कायस्थ महासभा की आमसभा संपन्न
डॉ.वीके श्रीवास्तव अध्यक्ष, आकाश श्रीवास्तव सचिव बने
कायस्थ महासभा की आमसभा संपन्न

बैतूल। कायस्थ महासभा की वार्षिक आम सभा रेस्टोरेंट जायका गंज बैतूल में निवर्तमान अध्यक्ष संतोष खास कलम एवं निवर्तमान सचिव उमाकांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई। 
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। आम सभा में यह निर्णय लिया गया कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। जिसके पश्चात बैठक में डॉ राहुल श्रीवास्तव द्वारा नई कार्यकारिणी की रूपरेखा प्रस्तुत की गई जिसे उपस्थित आम सभा ने सहर्ष स्वीकार कर कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डॉ विजय शंकर श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, श्रीमती सरिता राजेंद्र श्रीवास्तव एवं अर्पित खास कलम, सचिव एडवोकेट आकाश श्रीवास्तव, सह सचिव एडवोकेट अभय श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव एवं  संजय खरे, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष एडवोकेट अजय श्रीवास्तव,सांस्कृतिक सचिव श्रीमती आशा निगम, शिक्षा सचिव श्रीमती मिथिलेश श्रीवास्तव मीडिया समन्वयक एवं प्रभारी जगदीश श्रीवास्तव, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव, सचिव महिला मोर्चा श्रीमती मंजू राजेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष युवा मोर्चा से मिलय श्रीवास्तव, सचिव युवा मोर्चा कमल कांत श्रीवास्तव, उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के साथ नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई प्रेषित की एवं समाज की कार्यकारिणी गठन पर हर्ष व्यक्त किया। नवनिर्वाचित सदस्यों ने आम सभा में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog