हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती,
भगवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने दिया ज्ञापन


बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में संत श्री आसारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री राधा कृष्ण मंदिर बैतूल गंज में गीता जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। युवा सेवा संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम पंडित अनंतराम तिवारी द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता का माल्यार्पण के साथ विधिवत पूजन किया गया। श्री मदान ने कहा कि आज का सामाजिक माहौल अत्यंत दूषित होता जा रहा है चारों ओर से मासूम ब‘चों व महिलाओं के बलात्कार व उनकी निर्मम हत्या जैसे जघन्य अपराधों की खबरें आ रही है ऐसे समय में भारत सरकार ब‘चों का व देश का भविष्य उ"वल करना चाहती है तो उसे विद्यालयों, महाविद्यालयों में गीता के पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा क्योंकि गीता किसी विशेष धर्म जाति या व्यक्ति के लिए नहीं वरन मानवमात्र के लिए कल्याणकारी व उपयोगी है, घर-घर में इसका नियमित पाठ होना चाहिए। पू’य बापूजी ने भी कहा है कि गीता के ज्ञानामृत पान से मनुष्य के जीवन में साहस,सरलता,स्नेह आदि दैवी गुण सहज में ही विकसित हो जाते हैं और अधर्म,अन्याय एवं शोषण का मुकाबला करने का साम्र्थय आ जाता है इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। भगवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कर दिया जाना देश हित में होगा। पंडित अनंतराम तिवारी ने कहा कि गीता सर्वशास्त्रमयी है। गीता का भलीभांति ज्ञान हो जाने पर सब शास्त्रों का तत्वज्ञान अपने आप हो सकता है। संघ के उपाध्यक्ष व अधिवक्ता शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि कितने आश्चर्य की बात है कि गीता पर हाथ रखकर कोर्ट कचहरी में कसम खाई जाती है परन्तु स्कूल कॉलेजों में गीता पढ़ाई नहीं जाती। गीता हमारा महानतम ग्रंथ है इसे राष्ट्रीय ग्रंथ के रूप में घोषित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भगवदगीता जी का पुष्प वर्षा व तिलक करके पूजन कर महाआरती की व प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा समिति द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र,आठनेर में  श्रीमद्भगवदगीता का पूजन , श्लोक पाठ, के साथ प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया और सभी ब‘चों को पुरस्कार के साथ श्रीमद्भगवदगीता का वितरण किया गया। इसके पश्चात साधकों द्वारा गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने व इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने हेतु राष्ट्रपति, सांस्कृतिक मंत्री और प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। आयोजन में को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष राजेश मदान के साथ उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी सचिव रविकांत आर्य बलवंत राय मदान, मोहन मदान,नीलेश पंडाग्रे,अनूप मालवीय, अजय देवकते, किशोरी लाल झरबड़े, प्रवीण तिवारी, सतीश पाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, अनिल मगरकार, संतोष गुप्ता, घूडऩ इड़पाची, विजय मालवीय, सुखदेव धाकड़  सहित अन्य साधकों का योगदान सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog