सजग रहें, सतर्क रहें:मंडलोई
एड्स जागरूकता कार्यक्रम मनाया


बैतूल। समुदायिक मिलन एवं एचआईव्ही, एड्स जागरूकता कार्यक्रम योर्स सोशल सोसायटी द्वारा केशर बाग बैतूल में मनाया गया। मप्र राज्य एड्स नियत्रण समिति के सहयोग से संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी सोसाइटी द्वारा सामुदायिक कार्यक्रम लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के द्वारा केशर बाग बैतूल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जीसी चौरसिया, जिला क्षय नोडल ऑफिसर डॉ राहुल श्रीवास्तव, मीडिया अधिकारी श्रुति गौर के आतिथ्य में और अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार मंडलोई की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम की श्ुाभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सामूदायिक मिलन समारोह के दौरान रंगोली, मेहंदी, ढोल, चैस, कैरम बोर्ड, क्विज, जलेबी दौड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। साधना कला मंडल के सदस्यों द्वारा एचआईवी एड्स पर नाटक की प्रस्तुति दी गई। टी.आई. प्रोजेक्ट कार्यक्रम प्रबधक निर्देश मदरेले द्वारा  प्रगति प्रतिवेदन का वाचन करते हुए कहा कि संस्था वर्ष 2013 से लक्ष्यगत हस्ताक्षेप परियोजना बैतूल जिले में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा हाई रिस्क समूह इनके जोखिम पुर्ण व्यवहार को कम करने के लिए संस्था निंरतर इनको केयर एंड सपोर्ट का कार्य करती है। डॉ. राहुल श्रीवास्तव नोडल ऑफिसर के द्वारा एच आई व्हीएड्स और टीबी के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी दी गई कि अगर किसी को दो सप्ताह से ज्यादा खासी आ रही हो तो अपनी बलगम की जांच अवश्य कराने की बात कही। मंच संचालन कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले ने व आभार वैभव मालवी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पीएलवी शिखा भोरासे, एमएडंई वैभव मालवी, काउंसलर वन्दना देशमुख, प्रीति पवार, छाया प्रजापति, ओआरडब्ल्यु विशाल आर्य, अहाना परियोजना से मनोज धोटे, टीबी सेंटर से अजय नागले, प्रमोद दरवाई, योगेश सूर्यवंशी, टीआई परियोजना की पीई सहित सैकडो केपी साथी एवं जनमानस उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog