डॉ.प्रियंका के हत्यारों को फांसी दो
एनएसयूआई ने डॉ.प्रियंका को दी श्रद्धांजली
बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा जेएच कॉलेज में श्रद्धांजली सभा आयोजित कर डॉ.प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष आकाश गंगारे ने कहा कि विगत दिनों हैदराबाद में पशु चिकित्सक डॉ.प्रियंक रेड्डी के साथ बलात्कार के बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी, उन्होने डॉ.प्रियंका रेड्डी प्रकरण में शामिल अपराधियों को शीघ्र फांसी की मांग की। संगठन सदस्य पूजा भाकरे ने कहा कि डॉ.प्रियंका रेड्डी के दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड मिलता है तो इस फैसले से अन्य अपराधिकयों को भी सबक मिलेगा और वे ऐसा कुकृत्य करने से भयभीत होंगे। इस अवसर पर छात्रा प्रमुख श्ेवता पाटनकर, सचिव कंचन साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक पंवार, रोशनी खातरकर, रक्षा कवड़े, मनीष साहू, प्रहलाद गोचरे, विवेक मालवीय, आदित्य राठौर सहित सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Comments
Post a Comment