नन्हें चित्रकारों ने चाईल्ड वार्ड को बना दिया मनमोहक
बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल के नन्हे चित्रकारों ने जिला अस्पताल बैतूल के बच्चों के वार्ड की दीवारों को रंगबिरंगे खूबसूरत चित्रों से सजा दिया। स्कूल की डोरी महेन्द्र देशुमुख, परिधि पड़लक, आएशा खान, आदिति मालवीय, अक्षरा इन्हें, चाहत डोंगरे, वेदांत अग्रवाल और जेएच कॉलेज की उमा सोनी ने अपने कला गुरू व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के बच्चों के वार्ड की दीवारों पर ज्ञान वर्धक आकर्षक चित्र उकेरकर वार्ड को मनमोहक बना दिया। जिसमें वार्ड का लुक ही बदल गया है। इस नवाचार से भर्ती हुए बच्चे व परिजन बहुत खुश नजर आ रहें हैं और बच्चे स्पेलिंग पढ़ते हुए नजर आए। श्रेणिक जैन ने बताया कि अस्पताल को खूबसूरत बनाने के लिए डॉ.आनंद मालवी ने प्रेरित किया यह गतिविधि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत चल रही है जिसकी नोडल अधिकारी डॉ.सोनल डागा है। बच्चों को भी पेंटिंग बनाने में मजा आ रहा है जिसके चलते बच्चे बहुत उत्साहित है। मरीजों और उनके परिजनों ने मुक्त कंठ से बच्चों के इस प्रयास की सराहना की है।

Comments
Post a Comment