नर सेवा ही नारायण सेवा
महिलाओं ने बढ़-चढक़र किया रक्तदान 


बैतूल। श्री दत्तात्रेय मंदिर सिविल लाईन बैतूल में में चल रहे आठ दिवसीय श्री दत्त जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में ही रक्तदान शिविर और बीपी व शुगर की नि:शुल्क जांच डॉ.अंकिता सिते और ब्लड बैंक की टीम अभय अग्निहोत्री, रमेश जैन, राजेश बोरखड़े, निलेश जावलकर की उपस्थिति में की गई। रक्तदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया और कुल 2 यूनिट रक्तदान व 50 से अधिक मरीजों का बीपी व शुगर का नि:शुल्क जांच भी की गई। इस मौके पर दीपक आम्बेकर ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी उद्देश्य को लेकर मंदिर समिति द्वारा यह प्रकल्प चलाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पात्रीकर व सचिव हेमंत देशपांडे ने बताया कि आज 8 दिसम्बर को एकादशी भजन, सुधांशु महाराज भजन व रात्रि 7 बजे सामूहिक आरती की जाएगी। कोषाध्यक्ष शरद सप्तपुत्रे ने सभी से आयोजनों में उपस्थित होने का आग्रह किया है। 

Comments

Popular posts from this blog