रेलवे कॉलोनी में बैडमिंटन ग्राउंड का हुआ उद्घाटन
बैतूल। गर्ग कॉलोनी की तरफ बने रेलवे क्वाटरर्स में निवासरत रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से बैडमिंटन ग्राउंड का निर्माण किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन शाखा बैतूल के सचिव कामरेड एके कटारे ने बताया कि रेलवे कॉलोनी के निवासी कर्मचारीयों के बच्चों को रेलवे लाइन को पार कर कल्याण केंद्र में खेलने हेतु आना पड़ता था उन्हें अब इस समस्या से निजात भी मिल सकेगी। ग्राउंड निर्माण में कामरेड एसके सोनी, कामरेड पवन दुबे, कामरेड राजेश सिसोदिया, स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल के अलावा स्थानी कॉलोनी निवासी संजय सोलंकी, रिजवान अली, राकेश एनिया, मनोरंजन मंडल ,मुकेश परिहार ,निलेश वराठे, कृष्णा राज कुमार राठौर, राकेश माजी आदि लोगों ने सराहनीय योगदान दिया। उद्घाटन समारोह में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खेलप्रेमी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment