Posts

Showing posts from 2020
Image
 अब भव्य रूप में होगा प्रख्यात माता मंदिर विधिवत पूजन पश्चात लैंटर डाला गया बैतूल। जिले के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक गंज स्थित प्रख्यात माता मंदिर के नव निर्माण का कार्य गुरूवार प्रारंभ किया गया। जिसमें पंडित व्यास मुनि पांडे द्वारा विधिवत पूजन पश्चात लैंटर समिति के संरक्षक रमेश मिश्रा, कांत दीक्षित, राजु दीक्षित, रमेश मिश्रा, पप्पन मिश्रा की विशेष उपस्थिति में डाला गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रवीण ने बताया कि लैंटर कुल 13 सौ वर्गफिट से अधिक में जा रहा है। उपाध्यक्ष योगू और सचिव नितिन ने बताया कि भक्तों की मंशानरूप शीघ्र ही मंदिर की ख्याति अनुरूप भव्य रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष सचिन डबले, कार्यकारिणी सदस्य गोल्डी मिश्रा, सन्नी सरदार, तोताराम साहू, रघुनाथ भाऊ, सोमेश त्रिवेदी,पंकज मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
 हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती व तुलसी पूजन दिवस  श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ ने किया आयोजन बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा गीता जयंती व तुलसी पूजन दिवस पर शुक्रवार सुबह श्री रुक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में पूजन कार्यक्रम संपन्न किया। इस संबंध में युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि गीता ही विश्व मे एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से 2014 से प्रतिवर्ष श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ द्वारा हर्षोल्लास से जिले भर में गीता जयंती व तुलसी पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। इसी तारतम्य में समिति द्वारा रुक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में मंदिर संस्थापक सेम वर्मा के मुख्य आतिथ्य व अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री दयाल प्रजापति की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया, साथ ही मंदिरों, आश्रमों व सार्वजनिक स्थलों में भी गीता जयंती व तुलसी पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति द्वारा सांसद डीडी उइके, आमला विधायक योगेश पंडागरे, सेम वर्मा,...
Image
 तुलसी के धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी   बैतूल। राम मंदिर परिसर रामनगर में तुलसी पूजन, तुलसी के पौधों का वितरण और रोपण किया गया। इस मौके पर आदर्श अग्निहोत्री ने कहा कि तुलसी का पौधा हर घर में लगाना जरूरी है क्योंकि इसके धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक महत्व भी हैं और हिन्दु धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और लाभकारी बताया है। तुलसी का पौधा हर घर में सदियों से लगता आ रहा है साथ ही छोटे-बड़े जितने भी धार्मिक आयोजन होते हैं घर में उस दौरान तुलसी के पौधे की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इतना ही नहीं आयुर्वेद और विज्ञान में भी तुलसी के पौधे का खास महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे का महत्व हिंदू धर्म के अनेक ग्रंथों और पुराणों में बताया गया है। तुलसी के पौधे की कई विशेषताएं पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त, स्कंद पुराण, भविष्य पुराण और गुरुड़ पुराण में बताई हैं। पुराणों के अनुसार तुलसी के पत्ते को गंगाजल के साथ मृत्यु के समय लेने से व्यक्ति की आत्मा को शान्ति मिलती है साथ ही वह स्वर्ग में जाता है। तुलसी के पत्ते और गंगाजल को कभी भी पूजा में बासी नहीं माना गया है। बासी और अपवित्र किसी भी पर...
Image
 भगवद्गीता बने राष्ट्रीय ग्रंथ, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन श्री योग वेदांत सेवा समिति ने कलेक्टर व एस पी को भेंट की गीता जी आज मंदिरो में गीता जयंती व तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल द्वारा गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संस्कृति मंत्री के नाम कलेक्टर राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा व भगवद गीता भेंट की। इस संबंध में युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि गीता मानव मात्र का धर्म ग्रंथ है गीता में किसी भी मत-पंथ-मजहब की निंदा नही की बल्कि मनुष्यमात्र की उन्नति समाहित है। गीता सभी शास्त्रों का सार है। गीता भक्ति योग, ज्ञान योग एवं निष्कामता आदि से भरपूर विश्व मे एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। विदेशों में श्री गीता जी का महत्व समझते हुए इसे स्कूल-कॉलेजों में पढ़ा रहें है। भारत सरकार भी अगर बच्चों एवं देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहती है तो सभी स्कूल कॉलेजों में गीता अनिवार्य कर देनी चाहिए। इस उद्देश्य से संत श्री आशारामजी बापू ने सन 2014 से ग...
Image
 स्वास्थ्य के लिए वरदान है लक्ष्मीतरू  लक्ष्मीतरू के पौधों का रोपण कर किया वितरण बैतूल। नेशनल ह्युमन राईट्स एंटी क्राईम एडं एंटी करप्शन ब्युरो की राष्ट्रीय उपससचिव मीना खंडेलवाल के जन्मदिवस पर लोहिया वार्ड में लक्ष्मीतरू पौधों का रोपण और वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित कल्पना शाह ने इसे एक अच्छी पहल बताते हुए कहा कि लक्ष्मीतरू एक बहु उपयोगी औषधी है जो की कैंसर जैसी घातक बीमारी में कार्य करती है।  उन्होने बताया कि एक पौधा ऐसा है जिसका हर अंग कीमती है। यह पौधा धरती का कल्पवृक्ष कहा जा सकता है। असंख्य उपयोग वाले इस पौधे को अधिक से अधिक लगाकर आर्थिक व सामाजिक तरक्की में नए आयाम पाए जा सकते हैं। आज आवश्यकता लक्ष्मी तरु के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार की।  मंजु अग्रवाल ने बताया कि जिले में जागरूता नहीं होने के कारण लक्ष्मीतरू के पौधे कम ही हैं और इन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगाने की आवश्यकता है।  संस्था के सदस्यों ने पूरे जिले के पर्यावरण प्रेमियों से लक्ष्मीतरू पौधा लगाने की अपील की है। 
Image
 मानवाधिकार मनुष्य के मूलभूत सार्वभौमिक अधिकार अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस विचार संगोष्ठी संपन्न बैतूल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो की बैतूल शाखा ने सामूहिक रूप से ग्राम लाखापुर में गुरूवार मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकार क्या हैं, इनकी रक्षा के लिए व  महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए क्या कानून हैं जैसे विषयों पर एक विचार संगोष्ठी लाखापुर के ग्रामवासियों के बीच संपन्न हुई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पधारे मिथलेश डहरिया ने कहा कि मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मानवाधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक सामाजिक, और शिक्षा का अधिकार भी शामिल हैं। मानवाधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर प्रताडि़त नहीं किया जा सकता और उन्हें देने से वंचित नहीं किया जा सकता। ब्यूरो की राष्ट्रीय उपसचिव मीना खंडेलवाल ने बताया कि मानवाधिकार मनुष्य के वे मूलभूत सार्वभौमिक अधिकार हैं, जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म...
Image
 समाज के आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए  रघुवंशी समाज 100 करोड़ रूपए देगा समाज के आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए  रघुवंशी समाज 100 करोड़ रूपए देगा बैतूल।  मप्र का रघुवंशी समाज अयोध्या में हो रहे समाज के आराध्य भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि देगा। इतनी बड़ी राशि जुटाने के इस संकल्प की पहल बैतूल से शिरोमणि संत कनक बिहारीदास महाराज की मौजूदगी में हुई। समाज के नगर अध्यक्ष शंकरसिंह रघुवंशी ने बताया कि बैतूल को 10 लाख रुपए का लक्ष्य दिया है। इसी तरह मप्र के दूसरे जिले में रघुवंशी समाज को राशि जुटाने लक्ष्य दिया है। श्री रघुवंशी ने बताया कि संत कनक बिहारीदास महाराज ने सर्व समाज के कल्याण के लिए विदिशा जिले के खैराई ग्राम में चातुर्मास किया। चातुर्मास से उठने के बाद होशंगाबाद, भोपाल, विदिशा होते हुए शनिवार बैतूल पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने बैतूल के टिकारी क्षेत्र के रघुवंशी मोहल्ले में एक कार्यक्रम रखकर उनका स्वागत कया। यहां बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे। इस मौके पर संत शिरोमणि ने अयोध्याधाम में श्री रा...
Image
 अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए धूमधाम से मनाया करवाचौथ  बैतूल। करवाचौथ पर्व अनु भार्गव के निवास सिवि ल लाईन में महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शशि भार्गव ने बताया कि करवा चौथ भारत के पंजाब, उप्र, हरियाणा, मप्र और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन स्त्रियां मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। पूनम भार्गव व नूतन भार्गव ने बताया कि ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियां करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। संगीता भार्गव व अनु भार्गव ने बताया कि स्त्री किसी भी आयु, जाति,...
Image
 विश्व हाथ धुलाई दिवस, सेनेटाइजर का किया वितरण बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र, बैतूल के द्वारा विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम के अवसर पर पूरे जिले में अपने युवा मंडलो, महिला मंडल व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको के सहयोग से आम नागरिको के हाथो को सेनेटाइज किया तथा सेनेटाइजर की बोतल का वितरण किया। इस मौके पर जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी ने कहा कि बैतूल शहर की दुकानो, बाजार, पेट्रोल पंप, बैक सहित सावर्जनिक स्थलो के अलावा रहगीरो के हाथो को सेनेटाइज किया तथा उन्हे सेनेटाइजर की बोतले भेंट की। उन्होने कहा कि यह हाथ धुलाई कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किया गया क्योकि कोरोना के बचाव का यह एक बेहतरीन तरीका है, मास्क पहनने व दो गज की दूरी के साथ साथ अपने हाथो को हमेशा धोएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनवायवी कविता मालवीया, दुर्गेश साहू, अमरदीप भालेकर,राकेश मन्यासे, क्रांतिसविता देशमुख, वैशाली बारई, मीना अंगारे आदि प्रमुख रूप से सहभागी बने। 
Image
चंदेलकर प्रदेश संयुक्त सचिव बने बैतूल। अनुसुचित जाति सामाजिक जनकल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले की अनुशंसा पर, प्रदेश अध्यक्ष शांताराम बोहरे द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी करणलाल चंदेलकर को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति एसपी भूमरकर, मूलचंद नागले, श्याम ब्राह्मणे, चन्द्रप्रभा चौकीकर, चन्द्रभागा भूमरकर सहित ईष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।  
Image
 पंडित उपाध्याय ने वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी:अलकेश आर्य बैतूल।एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता,प्रखर राष्ट्रवादी,उत्कृष्ट संगठनकर्ता और पथ प्रदर्शक,महान विचारक,जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल पार्क टैगोर वार्ड गंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम पूर्व विधायक व पूर्व नपा अध्यक्ष अलकेश आर्य द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति व मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों के साथ उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीनदयाल उपाध्याय ने वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी जो आज देश के गरीब,वंचित, शोषित वर्ग के विकास को मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है उनका जीवन सामाजिक समरसता व ...
Image
 सांसद पिता की स्मृति में किया पौधारोपण और सर्जिकल मास्क व ग्लव्स किए भेंट बैतूल। बैतुल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके के पिताजी स्व.सुरतलाल उइके की 83वीं जयंती के अवसर पर आज डीडी उइके की धर्मपत्नी एवं पुत्र योगेश उइके द्वारा कोविड 19 की महामारी को देखते हुए पूर्ण सोशल डिस्टेंस के साथ जिला चिकित्सालय बैतूल के स्टाफ हेतु सर्जिकल मास्क एवं ग्लव्स सिविल सर्जन अशोक बारंगा जी एवं डॉ.अंकिता सिते जी को प्रदान किए साथ ही अन्य सेवाओ का जायजा लिया। इसके बाद रामनगर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई उद्यान में स्व.सुरतलाल उइके की स्मृति में 2 पॉम वृक्षों का रोपण कर उन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर श्रीमती उइके ने कहा कि उनके ससुर श्री उइके प्रकृति प्रेमी थे उन्ही की स्मृति में आज यह पौधारोपण का कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर सागर शेषकर, महेश्वर भलावी, आकाश रावन्धे, आशुतोष राणे,सागर रघुवंशी, रूपम कवड़े,अक्षय लिखितकर, लोकेश साहू,करण यादव आदि मौजूद थे। 
Image
 जनरल प्रमोशन पर अपना रुख स्पष्ट करे सरकार:ब्रजेश माली बैतूल। एनएसयूआई के जिला महासचिव ब्रजेश माली ने बताया कि  विगत कई दिनों से छात्रों और एनएसयूआई द्वारा प्रदेश सरकार से जनरल प्रमोशन की मांग की जा रही हैं। जिस पर दबाव में आकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जनरल प्रमोशन देने की बात कही गई थी लेकिन आज तक अपनी नीति स्पष्ट नही की है सरकार ने है। अब जब की कोरोना का प्रकोप देश, प्रदेश और जिले में बढ़ते जा रहा है तो ऐसी स्थिति में भी सरकार की तरफ से जनरल प्रोमोशन को लेकर मौन साधे हुए है। ऐसी दशा में विद्यार्थी असमंजस्य की स्थिति में हैं। श्री माली ने कहा कि बैतूल जिले में अधिकांश छात्र छात्राएं ग्रामीण अंचलों से आते हैं अभी की स्थिति में आवागमन का साधन भी नही है एवं अधिकांश बच्चों का एडमिशन भोपाल एवं इंदौर में हैं ऐसी स्थिति में अगर परीक्षा होती है तो संगठन पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन करेगा। 
Image
महिला के साथ मारपीट, शीघ्र हो कार्यवाही कार्यवाही नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन:भीम आर्मी भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बैतूल द्वारा शोभापुर में हुए अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ हुए मारपीट की घटना को लेकर जिला प्रशासन बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने बताया कि विगत दिनों पाथाखेड़ा में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ पार्षद और आरएसएस के लोगों ने बेरहमी के साथ मारपीट की साथ में &5 अन्य लोग पार्षद द्वारा इस कृत्य में शामिल थे। पार्षद द्वारा जाति सूचक शब्दों, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना का वीडियों वायरल हो गया है जिससे पूरे जिले में रोष व्याप्त है। कोविड महामारी की स्थिति नहीं होती हजारो की संख्या में सामाजिक लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता। श्री झरबड़े ने कहा कि हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 द्वारा एफआईआर दर्ज की जाए साथ ही सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि शीघ्र कार्...
Image
हम कोरोना से उबर कर नए उदाहरण प्रस्तुत करेंगे:खंडेलवाल बैतूल। सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा बैतूल में स्वतंत्रता दिवस कोरोना के नियमों के साथ मनाया गया । वर्तमान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार पर ही आगंतुक आचार्य परिवार एवं समिति परिवार के हाथों को सेनेटाइज़ किया साथ ही तापमान मशीन द्वारा तापमान देखा गया और समस्त कार्यक्रम सोसल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना के संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए किए फेस बुक पर पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना के साथ झण्डावन्दन महर्षि अरविन्द शिक्षा समिति व कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश खण्डेलवाल द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी के द्वारा ध्वज सलामी एवं राष्ट्रगान व उद्घोष किया गया। इस मौके पर मुकेश खंडेलवाल ने आशा व्यक्त कि, कि भारत कोरोना काल से शीघ्र उबर कर दुनिया के सामने नए उदाहरण प्रस्तुत करेगा। तत्पश्चात् शिशु वाटिका परिसर में बने नवीन सुसज्जित कक्षों का निरीक्षण कर सभाकक्ष में बच्चों द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों को बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया विद्यालय के इन्दौर में सेवारत् पूर्व...
Image
भूमि पूजन होते ही देर तक होती रही आतिशबाजी गर्ग कॉलोनी में धूमधाम से मनाया भूमि पूजन दिवस बैतूल। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर शहर में उत्साह देखा जा रहा है परन्तु गर्ग कॉलोनी बैतूल में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जिसमें अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर गर्ग कॉलोनी बैतूल  में हनुमान मंदिर समिति द्वारा घर-घर के मुख्य द्वार पर श्री राम लिखवाया गया, पूरी क्षेत्र में ध्वजा, तोरण और मुख्य चौक पर राम दरबार से पूरा चौक सजाया गया व शिलान्यास के समय सुंदर कांड एवं भगवान श्री राम जी की महाआरती श्री राम जी और आतिशबाजी की गई। इस मौके पर राहुल मिश्रा व दिलबर सिंह देवड़े ने बताया कि पूरा क्षेत्र उत्साह से सराबोर है और भव्य राम मंदिर बनने के सपने को साकार रूप होता देख रहा है। साज सज्जा में  गुलाब राव पंडग्रे, सुरेंद्र एनिया, अनील खराबे, प्रमोद पाठक, नरेंद्र सोनी, राजेन्द्र सिंह चौहान नारायण सोनी,मन्नू सिंह ठाकुर, श्री घोरमाडे, रामानन्द गुप्ता , संजू, प्रयास हलदार, गुड्डू ठाकुर का सरहानीय योगदान रहा।
Image
भारत वर्ष के लिए आज का दिन सबसे एतिहासिक वीएचपी पूरे जिले में मनाएगी धूमधाम से भूमि पूजन दिवस बैतूल। विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष रूपेश यादव ने बताया कि आज भारत वर्ष का सबसे एतिहासिक दिन है क्योंकि आज भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने जा रहा है। जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख विशाल भौरासे ने कहा कि आज विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल सहित अनेकों कार सेवकों को हम सादर नमन करते हैं। श्री भौरसे ने कहा कि आज सभी राम भक्त अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठनों, मठ-मंदिरों, आश्रमों आदि स्थानों पर ही यथा संभव सामूहिक बैठकर 10:30 बजे से अपने आराध्य देव श्रीराम भगवार का भजन-पूजन कीर्तन स्मरण करें, पुष्प समर्पित करें, आरती करें तथा प्रसादी वितरण करें। विहिप के जिला सहसंयोजक तरूण साहू ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सामाजिक समरसता का अनुपम केंद्र बनेगा। उन्होने आव्हान किया की जिले के सभी घरों, मोहल्लों, ग्रामों, बाजारों, मठ-मंदिरों, गुरूद्वारों, आश्रमों, आदि में साज सज्जा कर सांयकाल में दीप जलाएं व मंदिर निर्माण के लिए यथा शक्ति दान का संकल्प लें। 
Image
भीम आर्मी की बैठक संपन्न, हुआ कार्यकारिणी का विस्तार बैतूल। ग्राम बोरगांव, तहसील मुलताई में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मप्र नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी एड.राकेश महाले की सहमति से, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबडे के आदेशानुसार जिला महासचिव की अनुसंशा से जिला उपाध्यक्ष अनिल पाटिल  जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कापसे ने ग्रामों की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ग्राम अध्यक्ष अजय कापसे, उपाध्यक्ष राजेश्वर खातरकर, कार्यवाहक अध्यक्ष देवानंद कापसे, संयोजक जितेंद्र हिवराले, सचिव रोशन कापसे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कापसे, सह सचिव विजय कापसे, प्रवक्ता अभिषेक अंबुलकर, मीडिया प्रभारी अरविंद कापसे, सदस्य विनोद कापसे, कोमल कापसे, चंद्रशेखर कापसे,भावेंद्र झरबडे, ललित मोहबे,आशीष पाटिल की नियुक्ति की घोषणा की और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भारतीय सविंधान व महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पंहुचाने की शपथ ली।  संग़ठन के जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि हम समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति एवं शोषित व्यक्ति के लिए हमेशा खड़े ...
Image
नहीं भूले अपना कर्तव्य, पूर्व छात्रों स्कूल में किया पौधारोपण बैतूल। व्यक्ति जीवन भर अपनी स्कूल की यादों को कभी नहीं भूलता है, इन्ही यादों को और यादगार बनाने के उद्देश्य से हमने आज पौधारोपण किया है। यह बात सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा बैतूल में विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त की योजनानुसार हरियाली अमावस्या के पावन पर्व ‘एक पौधा एक संकल्प’ पर विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा पौधारोपण के दौरान कही। पूर्व छात्र हंसराज रघुवंशी, मोहित सोलंकी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है, हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर एक पौधा आप भी जरूर लगाएं और उसे वृक्ष बनाने का संकल्प ले । विभिन्न वर्षो में अध्यापन किए ऐसे छात्र अपनी मेहनत से देश विदेश में सेवाएं दे रहे हैं वे कोरोना काल के कारण अपने गृह निवास पर होने के कारण इस कार्यक्रम मे उपस्थित हुए । जिसमें पूर्व छात्र अस्मिता बेले, जिज्ञासा रघुवंशी, भानूश्री साहू, ब्रजेश पवार, अर्चना रघुवंशी, धीरेन्द्र रघुवंशी, राजा बेले, नीलेश जैन, विक्की यादव द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया । विद्य...
Image
गुना के पीडि़तों को न्याय नही मिला तो होंगा उग्र आंदोलन: झरबड़े बैतूल।भीम आर्मी भारत एकता मिशन बैतूल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार जिला प्रशासन को महामहिम राज्यपाल मध्यप्रेदश के नाम गुना में दलित दंपति के साथ हुई, हृदय विदारक अमानवीय घटना के विरोध में ज्ञापन सौपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा हैं। हाल ही में प्रदेश के जिला गुना के थाना कैंट के अंतर्गत चक निवासी दलित किसान दंपति पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की गई एवं बुलडोजर से उसकी कड़ी मेहनत एवं 2 लाख रुपए कर्ज लेकर उगाई गई फसल भी तबाह कर दी गई। जिसके कारण उस गरीब बेसहारा को कीटनाशक पीने पर मजबूर होना पड़ा। श्री झरबड़े ने आरोप लगाया कि पुलिस फिर भी उन्हें अमानवीय तरीके से बच्चों के सामने मरती रही। यहां तक कि उक्त गरीब किसान की पत्नी को भी बर्बरता के साथ मारा और उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को भी मारा। जबकि पुलिस के साथ न सम्बंधित थाने का टीआई था, और न ही एसडीएम उक्त कार्यवाही में शामिल था। उन्होने कहा कि पुलिस के पा...
Image
शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती  ओझाढाना के बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित  बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो और शिक्षा विभाग के द्वारा ओझाढ़ाना के बच्चों को शाला प्रवेश और शिक्षा के लिए विगत कई वर्षो से प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में  बच्चों का माध्यमिक शाला विनोबा नगर में प्रवेश करवा कर उन्हें पाठ्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने भी दिलचस्पी लेते हुए कहा कि अपने काम छोडक़र पढ़ाई करेंगे और अच्छे नागरिक बनेंगे। संगठन की राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने बच्चों को समझाया कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा होता है और वर्तमान व आने वाले समय में शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका पचोरी ने कहा कि हम ओझाढाना में मोहल्ला क्लास में बच्चों को पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से बीएसी श्रीमती अभिलाषा बाथरी व बृजेश गढ़वाल ने कहा कि विभाग लगातार इस क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए प्रयासरत रहेंगे। सीएसी राजेश महाते सीएसी, मनोज आर्य एवं वा...
Image
दवंडे अध्यक्ष, नागले सचिव बने  बैतूल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के भीम आर्मी जिला प्रभारी जितेंद्र गोले की सहमति से संग़ठन मंत्री योगेश इंगले की अनुसंशा पर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबडे  द्वारा ब्लॉक और ग्राम कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें आमला ब्लॉक सचिव अंकित नागले, सुरगाव ग्राम अध्यक्ष आशीष दवंडे को नियुक्त किया गया। इस मौके पर श्री झरबड़े ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की हर संभव मदद, रोजगार के अवसर, शोषित लोंगों की आवाज उठाना, संविधान जनजागृति और बहुजनो के हक अधिकार के लिए संघर्ष करना एवं महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही हमारा लक्ष्य है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। 
Image
माकोड़े सहसंभाग प्रभारी बने टेंट एसोसिएशन ने किया सम्मान बैतूल। टेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सोनपुरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह खनुजा के निर्देशानुसार, कोषाध्यक्ष संजय जैन की अनुशंसा पर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतनाम सिंह होरा द्वारा रवि माकोड़े को संगठन का नर्मदापुरम संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया है। इनके मनोनयन पर एसोसिएशन द्वारा विश्वकर्मा मंदिर बैतूल में सम्मान समारोह आयोजित कर श्री माकोड़े का सम्मान शाल और श्रीफल से किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धोटे ने कहा कि बैतूल संगठन से प्रदेश स्तरीय पद मिलना एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन बबलु पारधी ने व आभार नारायण सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
अतिथि शिक्षकों की मांगे जायज:सांसद बैतूल। अतिथि शिक्षक संघ बैतूल द्वारा अपनी चार सूत्रिय मांगों को लेकर सांसद डीडी उइके को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष केसी पंवार व बैतूल ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद जागरे ने बताया कि हमारी चार सूत्रिय लंबित मांगों अतिथि शिक्षकों को गुरूजी की तर्ज पर नियमित किया जाए, अतिथि शिक्षकों को वर्ष में पूरे 12 माह का वेतन दिया जाए, कार्यरत अतिथि शिक्षकों को अगले शैक्षणिक सत्र में उसी संस्था में पुन: रखा जाए, कोविड-19 महामारी को देखते हुए इन्हें माह मई, जून एवं जुलाई 2020 का वेतन दिया जाए के निराकरण का निवेदन सांसद से किया है। बैतूल बाजार अध्यक्ष आशीष कोकने व राजू आठनेरे ने बताया कि हमारी मांगों को जायज मानते हुए संघ की मांगों के समर्थन में  सांसद डीडी उइके ने तत्काल मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अवगत कराया।  दुर्गेश मनोते व संजय सोनारे ने बताया कि संघ की मांगों को लेकर प्रदेश के अधिकतर सांसद और विधायक अपना समर्थन दे चुकें हैं। 
Image
भीम आर्मी की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार बैतूल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव एड.राकेश महाले की सहमति, संग़ठन मंत्री योगेश इंगले की अनुसंशा पर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबडे  द्वारा जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिवदयाल खातरकर, आमला ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश खातरकर को नियुक्ति किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल प्रदीप सरनेकर ने कहा की समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए हर संभव मदद, रोजगार के अवसर और शोषित लोंगों की आवाज उठाना और संविधान जनजागृति और बहुजनो के हक अधिकार के लिए संघर्ष करना ही हमारा लक्ष्य है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी रवि थोरात ने व आभार विशाल खातरकर ने व्यक्त किया। 
Image
संत रविदास महान दार्शनिक थे बैतूल। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास मंदिर टिकारी में भीम आर्मी द्वारा गुरू महाराज के चरणों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुएपुष्प अर्पित किए व गुरू वंदना की। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े व जिला प्रभारी जितेन्द्र गोले ने कहा कि संत रविदास बचपन से ही परोपकारी और दयालु स्वभाव के थे। दूसरों की सहायता करना उन्हें बहुत अच्छा लगता था। रविदास दार्शनिक थे और उनका मानना था कि मन जो काम करने के लिए अंत:करण से तैयार हो, वही काम करना उचित है। अगर मन सही है तो इसे कठौते के जल में ही गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त हो सकता है। माना जाता है कि इस प्रकार के उनके व्यवहार के बाद से ही यह कहावत प्रचलित हो गई कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। जिला सदस्य राजकुमार पंद्रे ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्राशंगिक हैं। इस अवसर पर जिला सदस्य नीरज अंबुलकर, अरूण डोंगरे, येागेश वामनकर, संगठन मंत्री योगेश इंगले, महासचिव आकाश कापसे, जसवंत पंद्र, हुकुमलाल मोहबे, शंकर चौधरी, नंदकिशोर मंदरे, लीलाधर बडसाने, कमलकेशोर छिपने, तुलसा सावरकर, विनय मंडलेकर, ...
Image
शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मूलभूत अधिकार बैतूल। शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मूलभूत अधिकार है, और कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं वे निसंदेह सराहना के पात्र हैं। यह बात राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो द्वारा शिक्षा को डिजीलेप के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाने और उन्हें शिक्षा प्रदान करने के कार्य को व्यवस्थित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुबोध शर्मा को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित करते समय संगठन की राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने कही। इस दौरान बीएसी अभिलाषा बाथरी को भी नि:शक्त बालिका छात्रावास में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। व विधिक सलाहकार संजय शुक्ला ने कहा कि कोराना काल में बच्चों तक शिक्षा को पहुंचाना आसाना नहीं है। जिस तरह प्रशासन, पुलिस और डॉक्टर्स ने कोरोना काल में सेवा दी है उसी तरह शिक्षकों ने भी अपना दायित्व निभाया है। सुबोध शर्मा ने कहा कि कोई भी बच्चा  शिक्षा के अधिकार से  वंचित नहीं रहेगा। सभी के लिए  शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। इसके बारे में बताया गया । इस अवसर पर ...
Image
पुलिस आरक्षक भर्ती संख्या बढाई जाए एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। आगामी मप्र पुलिस भर्ती प्रक्रिया में स्वीकृत पदों से अधिक पदों पर भर्ती करने के मांग को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह इवने ने बताया कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा के दौरान उन्होने पुलिस विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों की फाईल मंत्रालय से बुलाकर 4269 पदों पर पुलिस आरक्षक की भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। पुलिस महकमें में विगत 3 वर्षो से पुलिस आरक्षक भर्ती रूकी हुई थी जिसको ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ दिन पहले गृहमंत्री ने 4269 पदों पर स्वीकृति दी है लेकिन मप्र में बेरोजगार युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस आरक्षक पदों में 20 हजार अधिक पदों पर पुलिस आरक्षक की भर्ती की जाए एवं पिछले 3 साल से पुलिस भर्ती नहीं होने के कारण कई युवाओं की पुलिस भर्ती के अनुसार वे अपात्र हो गए हैं। अक्षय गढ़ेकर ने बताया कि उन युवाओं को आयु में छुट दी जाए और शीघ्र पुलिस आरक्षक की भर्ती ...
Image
कोरोना काल में डॉक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का किया सम्मान बैतूल। डॉक्टर्स जमीन पर भगवान के तुल्य है यह बात आज सिद्ध हो रही है जब वर्तमान में कोरोना महामारी के दौरान देश के लाखों डॉक्टर्स अपने और अपने परिवार की चिंता किए बिना रात दिन लोगों की सेवा में उपस्थित हैं। यह बात राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने कही। उन्होने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है। संस्था द्वारा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एके पांडे , महिला रोग विशेषज्ञ डॉ कृष्णा मौशिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका पचोरी ने डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ.चंद्रकिशोर मानकर जिला प्रभारी बैतूल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रबल वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष यशवंत धोटे, लता नागले कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। 
Image
जैविक खाद नि:शुल्क वितरण किया बैतूल। प्रदेश सहित पूरे जिले में यूरिया की कमी आ रही है और यह सभी को पता है कि यूरिया के उपयोग से भूमि और मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह बात धरनीधरा जैविक कृषि उत्पाद के सोनू जसुजा ने नि:शुल्क जैविक खाद वितरण के दौरान कही। कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आए कृषक बंधुओं को जैविक खाद के पैकिट वितरित किए गए। राहुल मिश्रा ने बताया कि आज रासायनिक खाद को छोडक़र कृषकों का रूझान जैविक खाद की ओर हो रहा है। चिकित्सक भी मानते हैं रासायनिक खाद के उपयोग से मानव और पशुओं पर भी इसका दुष्प्रभाव हो रहा है और जैविक खाद रासायनिक खाद की तुलना में सस्ती और अधिक प्रभावशाली होती है। इस अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचल से आए कृषक रोहित यादव, प्रकाश लोखंडे, राकेश यादव, सुरेश लोधी, संतोष यादव, श्याम गुप्ता, गुलाबराव साहू, वातुजी मोंगरकर, पृथ्वीराज सूर्यवंशी, धरनीधरा के दीपक कश्यप, अंजु सिंह मौजूद थे।
Image
उइके प्रांतीय उपाध्यक्ष बने बैतूल। नियमित शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के प्रांतीय महामंत्री रघुवर प्रसाद सोनी ने बताया कि विभिन्न संगठनों में जिलाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शिक्षकों के हित में संघर्षशील केएस उइके को नियमित शिक्षक संगठन मप्र का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। केएस उइके के मनोनयन पर नियमित शिक्षक संगठन मप्र के प्रांतीय महामंत्री रघुवर प्रसाद सोनी, जिलाध्यक्ष निखिल मनोज अग्रवाल, जिला सचिव सुदामा देशमुख, जिला कोषाध्यक्ष एमएल कोकाटे, संगठन के जिला संरक्षक रमेश कुमार वर्मा, जिला संगठन मंत्री रमेश कुमार पिंजारे, जिला प्रवक्ता डॉ.शरद कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा, विजय कुमार भुमरकर, मारोती राव बारमासे, जिला-सह-सचिव रविन्द्र कुमार उइके, पाण्डुरंग चिल्हाटे, दुर्गा प्रसाद खातरकर, भाऊराव पाटिल, दिनेश कुमार राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिशला जैन, श्रीमती संध्या रवि किरण तायवाड़े, श्रीमती हर्षा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता पंवार, केबी सिक्केवाल, दिनेश कुमार सोनी, बीएल डोंगरे, संजय पाठक, एचएस सलाम, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, राजे...
Image
रानी दुर्गावती अदम्य सहासी साम्राज्ञी थी बैतूल। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर संगठन के जिला प्रभारी जितेंद्र गोले एवं युवा महार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण डोंगरे ने माल्यापर्ण कर नमन किया व सभी समस्त उपस्थित जागृत सदस्यों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों मे पुष्पांजली दी। संग़ठन के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने बताया की जबलपुर वह स्थान है जहां पर रानी दुर्गावती ने शत्रुओं का संहार करने के लिए घोड़े पर सवार होकर छलांग लगाई थी और इसी दौरान वीरगति को प्राप्त हुई थी। वे गोंडवाना की रणचंडी, दुर्गावती भवानी थी। व्यूह रचना में दक्ष साम्राज्ञी ने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए अकबर की सेना को युद्ध के मैदान में तीन बार धूल चटाई थी। जब रानी को लगा कि अब वह युद्ध नहीं जीत सकतीं और घायल हो गईं तो अपनी कटार को अपनी छाती में घुसा कर जान दे दी। 24 जून 1564 रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के रूप में तब से आज तक मनाया जा रहा है। रानी ने शत्रुओं से युद्ध करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। ...
Image
चीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन, चीनी सामान का बहिष्कार करो विहिप बजरंगदल ने फूंका पुतला बैतूल। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा दिलबहार चौक पर गलवान घाटी में भारत के शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी व चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रांत गौरक्षा प्रमुख एवं विभाग संयोजक बजरंग दल कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि अब हमें राष्ट्र के सबसे बड़े दुश्मन चीन के उत्पाद का बहिष्कार वृहद करना ही होगा क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तेा चीन की आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी और उसका उपयोग गोला बारूद के रूप में हमारे ही विरूद्ध किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह सबसे उचित समय है चीन को सबक सिखाने का। जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी देश की उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी आर्थिक क्षमता होती है और भारत में चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर ही उसे सबक सिखाया जा सकता है। उन्होने कहा कि चीन की हमेशा से ही दोगली नीति रही है जिसमें वह भारत के विरूद्ध लॉबिंग करता है और भारत के विरूद्ध पाकिस्तान का साथ देता है। इस अवसर पर प्रांत सहधर्म प्रसार प्रमुख भूपेन्द्र पंवार...
Image
योग दिवस पर ओझाढाना में बच्चों को कराया योगाभ्यास  शाला त्यागी बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ओझाढ़ाना में शाला त्यागी बच्चों एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ विंग कृष्णा पांसे के द्वारा योग कराया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका पचोरी के द्वारा बच्चों को मास्क बांटे गए। इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पचोरी ने बच्चों को योग का महत्व समझाते हुए कहा कि योग से एकाग्रता और यादाशत बढ़ती है जो अध्ययन के काम आती है। संस्था के ब्लॉक उपाध्यक्ष यशवंत धोटे, साजिद खान सक्रिय सदस्य और बैतूल जिला प्रभारी चंद्र किशोर मानकर द्वारा बच्चों को चॉकलेट और ओझा ढाना के महिलाओं और पुरुषों को मास्क वितरित किए। ब्युरों के पदाधिकारियों द्वारा जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। जिस पर बच्चों ने स्कूल जाने के लिए अपनी इच्छा व्यक्ति की। ब्यूरो द्वारा उन्हें स्कूल भेजने की व्यवस्था करने का आ...
Image
युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका चीन के साथ दुश्मन जैसा ही बर्ताव होना चाहिए बैतूल।बैतूल के युवाओं द्वारा कारगिल चौक पर गलवान घाटी में भारत के शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, चीन के झंडे और चीन वस्तुओं की होली जलाई। इस मौके पर राहुल पंवार व आशीष कोड़ले ने कहा कि अब हमें राष्ट्र के सबसे बड़े दुश्मन चीन के उत्पाद का बहिष्कार करना ही होगा। उन्होने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं। चेतन देशमुख व आशीष यादव ने कहा कि किसी भी देश की उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी आर्थिक क्षमता होती है और भारत में चीनी उत्पाद का बहिष्कार किया जाए तो वह टूट जाएगा।  विवेक साहू व योगेश पंवार ने कहा कि चीन कभी भी भारत का मित्र नहीं रहा है उसके साथ दुश्मनों जैसा ही व्यवहार करना चाहिए। इस अवसर पर विक्की पंवार, मधुसुदन देवहारे, कमलेश प्रजापति, सौरभ दुबे, आदर्श अग्निहोत्री, अंकित बोबड़े, यश अमरूते, अस्मित चौहान, कन्हैया साहू, विकास श्रवणकर, अभिषेक पटेल, आनंद पटेल, अजय बोआड़े, श्याम पंवार, जीवन बोआड़े मौजूद थे। 
Image
अयोध्या भूमि खुदाई के अवशेषों को सार्वजनिक किया जाए बैतूल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बैतूल द्वारा राष्ट्रपति के नाम से जिला प्रशासन बैतूल को अयोध्या के 2.77 एकड़ भूमि में मिले प्राचीन बुद्ध कालीन अवशेषों, नए सिरे से उत्खनन करने एवं पूरे 70 एकड़ भूमि का उत्खनन कर सुरक्षा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने बताया कि अयोध्या के 2.77 एकड़ भूमि का समतलीकरण करते समय मिले प्राचीन बुद्ध कालीन अवशेष प्राप्त होने से ऐसा प्रतीत होता है कि ये प्राचीन साकेत नगरी थी जो की एक बौद्ध विरासत होने का प्रमाण है। जो कि हमारी आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ विषय है। सुभाष खातरकर व जितेन्द्र गोले ने बताया कि इस स्थल की हाल ही में उत्खनन में प्राप्त बौद्ध अवशेषों के आधार पर उपरोक्त विवादित भूमि का पुरातत्व विभाग द्वारा जांच कर उपरोक्त भूमि बौद्ध समुदाय को प्रदान की जाए। विवादित भूमि पर उत्खनन से प्राप्त अवशेषों को वर्तमान में मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपतराय के द्वारा नष्ट और क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अरूण डोंगरे व नीरज अंबुलकर ने बताया कि प्र...
Image
हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है ,एक दर्शन है सुश्री प्रियंका दुबे हिन्दुत्व एक उद्विकासी व्यवस्था है जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता रही है। इसे समझने के लिए हम किसी एक ऋ षि या द्रष्टा अथवा किसी एक पुस्तक पर निर्भर नहीं रह सकते। यहाँ विचारों, दृष्टिकोणों और मार्गों में विविधता है किन्तु नदियों की गति की तरह इनमें निरन्तरता है तथा समुद्र में मिलने की उत्कण्ठा की तरह आनन्द और मोक्ष का परम लक्ष्य है। हिन्दुत्व एक जीवन पद्धति अथवा जीवन दर्शन है जो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को परम लक्ष्य मानकर व्यक्ति या समाज को नैतिक, भौतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के अवसर प्रदान करता है। हिन्दू समाज किसी एक भगवान की पूजा नहीं करता, किसी एक मत का अनुयायी नहीं हैं, किसी एक व्यक्ति द्वारा प्रतिपादित या किसी एक पुस्तक में संकलित विचारों या मान्यताओं से बँधा हुआ नहीं है। वह किसी एक दार्शनिक विचारधारा को नहीं मानता, किसी एक प्रकार की धार्मिक पूजा पद्धति या रीति-रिवाज को नहीं मानता। वह किसी धर्म या सम्प्रदाय की परम्पराओं की संतुष्टि नहीं करता है।सुश्री दुवे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आज हम जिस संस्कृति को हिन्द...
Image
प्रकृति को बचाना हमारी जिम्मेदारी:झरबड़े  बैतूल। पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ का क्या नतीजा होता है यह हमें कोरोना संक्रमण काल में समझ आ गया। जिन नदियों को स्वच्छ करने में अरबों रूपए लग गए वे आज स्वयं स्वच्छ होकर बह रहीं हैं। प्रकृति का सीना हमने ही छलनी किया है अब हमारी जिम्मादारी है कि पर्यावरण को हम ही बचाएं। यह बात पर्यावरण दिवस व संत कबीर दिवस के अवसर पर भीम आर्मी द्वारा पौधारोपण के दौरान संगठन के  जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने कही। आज विश्व पर्यावरण दिवस एवं संत कबीर जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सक्रिय युवाओं ने पौधा रोपण किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सरनेकर का जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके नाम से एक पौधा रोपा गया। इस मौके पर युवा महार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण डोंगरे,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े,आशीष खातरकर,प्रशांत मासोदकर,नरेंद्र गुजरे,अजय कापसे, सुरेश पवार,बद्री पवार,रोहित पवार,संजय पाटिल,योगेश वामनकर,आकाश कापसे,योगेश इंगले,शुभम कापसे,आशीष अतुलकर,सरवन उइके मौजूद थे। 
Image
थोरात ब्लाक अध्यक्ष हुरमाड़े नगर अध्यक्ष बने भीम आर्मी की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार बैतूल। भीम आर्मी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव मप्र एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी एड.राकेश महाले के आदेशानुसार जिला प्रभारी जितेंद्र गोले की सहमति से व  जिला संयोजक भीम सोनेकर की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े द्वारा रवि दीपक थोरात को संगठन का घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष व सुमित संतोष हुरमाडे को सारणी नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर अनिल पाटिल, जितेन्द्र कापसे, अरूण डोंगरे, शुभम कापसे, योगेश इंगले, आकाश कापसे, सरवन उइके, आशीष अतुलकर, आशीष खातरकर, सागर शेषकर आदि ने बधाई दी है।
Image
सैलून संचालक ने किया नवाचार सैलून संचालक की अनूठी पहल की हो रही सरहाना कबाड़ से जुगाड़ बैतूल। कोरोना महामारी के चलते इससे संक्रमण को लेकर लोग काफी सचेत हैं खासकर दाढ़ी- कटिंग बनवाते समय। ऐसे में गंज के सैलून संचालक सुरेश नगदे ने एक नवाचार किया है जिसमें उन्होने अखबार को बीच में से उतना गोल काट लिया जाता है जिसमें से ग्राहक का सिर निकल जाए और  इस तरकीब से ग्राहक को कपड़ा लपेटना नहीं पड़ता है। श्री नगदे ने बताया कि कई ग्राहकों के मन में संदेह होता है कि कपड़ा बार-बार तो नहीं बदला गया है या धुला नहीं है तो इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है लेकिन अखबार को एक बार उपयोग कर फेंक दिया जाता है। सुरेश नगदे बताते हैं कि रद्दी कागज आसानी से 10 रूपए किलो के भाव से मिल जाता है और इसकी लागत नहीं के बराबर होती है और ग्राहक के मन में कोई शंका नहीं होती है। सुरेश नगदे के इस कबाड़ से जुगाड़ के नवाचार और उनके ग्राहकों की सेहत के प्रति संवेदनशीलता की सभी सरहाना कर रहें हैं।