अब भव्य रूप में होगा प्रख्यात माता मंदिर

विधिवत पूजन पश्चात लैंटर डाला गया



बैतूल। जिले के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक गंज स्थित प्रख्यात माता मंदिर के नव निर्माण का कार्य गुरूवार प्रारंभ किया गया। जिसमें पंडित व्यास मुनि पांडे द्वारा विधिवत पूजन पश्चात लैंटर समिति के संरक्षक रमेश मिश्रा, कांत दीक्षित, राजु दीक्षित, रमेश मिश्रा, पप्पन मिश्रा की विशेष उपस्थिति में डाला गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रवीण ने बताया कि लैंटर कुल 13 सौ वर्गफिट से अधिक में जा रहा है। उपाध्यक्ष योगू और सचिव नितिन ने बताया कि भक्तों की मंशानरूप शीघ्र ही मंदिर की ख्याति अनुरूप भव्य रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष सचिन डबले, कार्यकारिणी सदस्य गोल्डी मिश्रा, सन्नी सरदार, तोताराम साहू, रघुनाथ भाऊ, सोमेश त्रिवेदी,पंकज मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog