स्वास्थ्य के लिए वरदान है लक्ष्मीतरू 

लक्ष्मीतरू के पौधों का रोपण कर किया वितरण


बैतूल। नेशनल ह्युमन राईट्स एंटी क्राईम एडं एंटी करप्शन ब्युरो की राष्ट्रीय उपससचिव मीना खंडेलवाल के जन्मदिवस पर लोहिया वार्ड में लक्ष्मीतरू पौधों का रोपण और वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित कल्पना शाह ने इसे एक अच्छी पहल बताते हुए कहा कि लक्ष्मीतरू एक बहु उपयोगी औषधी है जो की कैंसर जैसी घातक बीमारी में कार्य करती है।  उन्होने बताया कि एक पौधा ऐसा है जिसका हर अंग कीमती है। यह पौधा धरती का कल्पवृक्ष कहा जा सकता है। असंख्य उपयोग वाले इस पौधे को अधिक से अधिक लगाकर आर्थिक व सामाजिक तरक्की में नए आयाम पाए जा सकते हैं। आज आवश्यकता लक्ष्मी तरु के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार की।  मंजु अग्रवाल ने बताया कि जिले में जागरूता नहीं होने के कारण लक्ष्मीतरू के पौधे कम ही हैं और इन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगाने की आवश्यकता है।  संस्था के सदस्यों ने पूरे जिले के पर्यावरण प्रेमियों से लक्ष्मीतरू पौधा लगाने की अपील की है। 

Comments

Popular posts from this blog