Posts

Showing posts from July, 2023
Image
 लायंस क्लब ने श्रवण यंत्र भेंट किया बैतूल। इंसान वही है जो पीडि़त मानवता के काम आए। जरूरतमंदों की उस समय मदद का मूल्य और बड़ जाता है जब व्यक्ति मरीज हो और उसे ईलाज की आवश्यकता हो। यह बात पार्षद और पूर्व नपा अध्यक्ष आनंद प्रजापति ने श्रवण यंत्र भेंट के दौरान कही। विवेकानंद वार्ड स्थित श्रीमती राधाबाई पाटिल को कान में सुनाई नहीं देता था। क्लब के पदाधिकारियों द्वारा विवेकानंद वार्ड पहुंचकर आम नागरिकों की उपस्थिति में कान की मशीन भेंट की। इस मौके पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब के द्वारा मोतियाबिंद सहित अनेक बीमारियों में मरीजों की सहायता की जाती है। इस क्षेत्र में किसी को भी कोई बीमारी हो तो वह क्लब के पदाधिकारियों को अवगत कराएं। आने वाले समय में इस क्षेत्र में लायंस क्लब शिविर लगाकर आम जनता को मोतियाबिंद एवं अन्य बीमारी का परीक्षण कर उनका इलाज कराने में मदद करेंगे। इस अवसर पर ला.मधुबाला देशमुख, ला.कंचना आहूजा, ला.बीआर कुबड़े, ला.अनिल दुबे एवं जिला योजना समिति सदस्य आनंद प्रजापति सहित क्षेत्र के सामाजिक बंधु उपस्थित थे। 
Image
 मांगे मानों नहीं तो हड़ताल के लिए तैयार रहो नपा दैवेभो ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। नगर पालिका मजदूर संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष विशाल खरे ने बताया कि जिले के समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद में विगत कई वर्षों से कर्मचारी दैनिक वेतन एवं विनियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत होकर आवश्यक सेवा जैसे साफ सफाई, अग्निशमन सेवा, लोककर्म कार्य, जल प्रदाय व्यवस्था एवं शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजना का लाभ अधिक से अधिक से संख्या में किये जाने की कार्यवाही संपादित की जा रही है। भामसं अध्यक्ष विशाल खरे ने बताया कि समस्त दैवेभो एवं विनियमित कर्मचारियों द्वारा अपने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्णतया एवं ईमानदारीपूर्वक संपादित किया जा रहा है। सुनील भलावी और रत्नेश पाल ने बताया कि शासन द्वारा आज पर्यन्त तक कर्मचारियों के हित में किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिए जाने से पूर्ववत् ही दैवेभो एवं विनियमित कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। ज्ञापन में जिले की समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषद में कार्यरत दै...
Image
 वर्मा केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष बने बैतूल सेन समाज ने दी बधाई  बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा नंदकिशोर वर्मा को मप्र शासन के केश शिल्पी बोर्ड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बैतूल बोर्ड के पूर्व सदस्य शिवनंदन श्रीवास ने बताया कि श्री वर्मा के पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए उन्हें दुबारा मनोनीत किया गया है। इनकी नियुक्ति पर भारतीय युवा सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंदेवार, बोर्ड के पूर्व पदाधिकारियों जिसमें जिला सदस्य शिवनंदन श्रीवास, भीम जयसिंहपुरे, दुर्गेश मदारपुरे, जयपाल नरेले सहित बैतूल जिले के सेन समाज ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Image
 क्रिएटिव तरीके से शिवानी ने बताए पॉलिथिन और प्लास्टिक के नुकसान बैतूल। हम पुन: उपयोग की दृष्टि से ऐसी चीजों को इस्तमाल में तो ला लेते हैं जो हमें आसान लगती है,परंतु कई चीजें ऐसी होती है जिन्हें हम छोटा और बेकार जान कर इधर-उधर सडऩे के लिए फेंक देते हैं,और इससे अनभिज्ञ रहते हैं कि वही छोटी चीजें आगे चलकर हमारे लिए कितनी बड़ी हानि का विषय बन सकती है। आरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की शिवानी किरोडे ऐसी चीजों को काफी लंबे समय से ऑब्जर्व कर रही है। वह जिस भी शादी फंक्शन में खाने के चमचों को इधर-उधर फेकता देखती, विचार करती कि इसका परिणाम क्या होगा? शिवानी किरोडे ने पांच सौ से अधिक चम्मच को पुन: उपयोग कर सुंदर आर्ट पीस बनाया और अपनी क्रिएटिविटी के माध्यम से भविष्य की चेतावनी दे डाली। शिवानी ने यह आर्ट पीस अपने कलर गुरु एवं युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में एक दिन की मशक्कत के बाद तैयार की है। शिवानी ने यह आर्ट पीस प्लास्टिक की चमचों ड्रायर से मेल्ट करके बनाया है। शिवानी का मानना है की शादी विवाह, बर्थडे पार्टी लगभग सभी फंक्शंस में डिस्पोजेबल चम्मच का उपयोग होना आम बात है। और य...
Image
अखंड रामायण पाठ 16 से    बैतूल। श्रावण माह में प्रतिवर्षानुसार शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में शिव मंदिर लोहिया वार्ड में 16 जुलाई, रविवार दोपहर 1 बजे से सोमवार दोपहर तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के ब्रजेश अक्कु मगरे ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ शिव मंदिर रामायण मंडल, गीता बाल समाज रामायण मंडल और अन्य मंडलियों के द्वारा किया जाएगा। जिसका समापन प्रसादी के साथ होगा। श्री मगरे ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। 
Image
 आवंटन प्रक्रिया ठंडे बस्ते में  आक्रोशित गुमठी व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। गंज मंडी काम्प्लेक्स शुरूआत से ही विवादों में रहा है। विस्थापित गुमठी व्यापारी अभी तक दुकाने आवंटन प्रक्रिया धीमी होने से आक्रोशित हैं। इस संबंध में शुक्रवार को गुमठी व्यापरियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद अक्षत बुंदेला से भेंट की। इस मौके पर शिवनंदन श्रीवास और राकेश खंडेलवाल ने बताया कि 22 जून को नगर पालिका परिषद द्वारा आवंटन की गई थी परन्तु आज दिनांक तक आवंटन पत्र व्यापारियों को प्राप्त नही हुए हैं। फिर से आवंटन प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। भूपेन्द्र पंवार और श्याम टेकपुरे ने कहा कि शीघ्र ही जो धनराशि गुमठी व्यापारियों से लेनी है उसका मसौदा तैयार कर आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। इस अवसर पर हरिओम खंडेलवाल, सुरेश नगदे, राजेश साहू, विजय साहू, नंदकिशोर लहरपुरे, रमेश राठौर, अनिल भार्गव, भरत साहू, मुकेश साहू, उमेश राठौर, धुर्मेन्द्र राठौर, नरेश जावलकर सहित गुमठी व्यापारी मौजूद थे। 
Image
 हर्षोल्लास से मनाई गुरुपूर्णिमा  जरूरतमंदों बच्चों को वितरित की गई पाठ्य सामग्री बैतूल। संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार बैतूल में गुरुपूर्णिमा का पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि श्री चरण पादुका जी का पंचामृत व जल से स्नान करवाकर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद सदगुरुदेव का मानस पूजन, श्री आशारामायण जी का पाठ, सत्संग, ध्यान, भजन, कीर्तन, पूज्य बापूजी की शीघ्र ससम्मान रिहाई व दीर्घायु हेतु हवन करके महाआरती की गई। समिति द्वारा सेंट्रल बैंक के प्रबंधक साधक राजीव रंजन झा के द्वारा चिखलार क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को लेखन सामग्री व नोटबुक वितरित की गई साथ ही हलवा, फल व बूंदी की प्रसादी का भी वितरण किया गया। श्री झा ने साधकों को एकजुट होकर तत्परता व तन मन धन से गुरुसेवा करने के लिए प्रेरित किया। राजेश मदान ने गुरु-शिष्य के महापर्व गुरुपूर्णिमा के बारे में बताया कि आज के दिन मानस पूजन का भी अधिक महत्व है हजारों मिल दूर बैठा हुआ सत्शिष्य अपने सद्गुरु की मानस पूजा करके उनकी प्रेरणा प्रसाद पाने में सक्षम ...