अखंड रामायण पाठ 16 से 


 बैतूल। श्रावण माह में प्रतिवर्षानुसार शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में शिव मंदिर लोहिया वार्ड में 16 जुलाई, रविवार दोपहर 1 बजे से सोमवार दोपहर तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के ब्रजेश अक्कु मगरे ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ शिव मंदिर रामायण मंडल, गीता बाल समाज रामायण मंडल और अन्य मंडलियों के द्वारा किया जाएगा। जिसका समापन प्रसादी के साथ होगा। श्री मगरे ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। 

Comments

Popular posts from this blog