Posts

Showing posts from January, 2026
Image
 युवा बोले-हमें बांटने का प्रयास कर रही सरकार यूजीसी कानून को लेकर सभी समाज के युवा हुए एक जुट आक्रोषित युवाओं ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। यूजीसी कानून के लोगू होते ही पूरे देश में इसको लेकर आंदोलन हो रहें हैं। ऐसे में बैतूल में भी सर्व समाज बैतूल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूजीसी कानून को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग को लेकर सौरभ सिंह राघव के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने कलेक्टर बैतूल ज्ञापन सौंपा।  सरकार धर्म के नाम पर बांट रही है इस संबंध में आशीष साहू और सौरभ सिंह राघव ने कहा कि सभी विद्यार्थियों का उठना-बैठना  और यहां तक कि एक साथ खाना भी हर जाति-वर्ग के लोगों के साथ होता है। हमने हमेशा बराबरी में जीना सीखा है, न कि बंटवारे में। आज जब समाज धीरे-धीरे एक हो रहा है,तब ऐसे कानून लाकर फिर से जाति का जहर घोलने की कोशिश क्यों? ऐसे काले कानून समाज को जोड़ते नहीं, बल्कि फिर से जाति-धर्म के आधार पर बांटने का काम करते हैं।  क्या है यूजीसी कानून अधिवक्ता कलश दीक्षित और अधिवक्ता रजनीश जैन ने बताया कि नए काला कानून यूजीसी के तहत अब उच्च शिक्षण संस्थानों में पढन...
Image
  नवीन सोनी जिला उपाध्यक्ष बने बैतूल। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार एवं सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर व मध्य प्रदेश प्रभारी ठाड़ेश्वर महावर और सुरेश गुर्जर की सहमति से संगठन के जिला प्रमुख विजेन्द्र गोले के द्वारा नवीन सोनी को बैतूल जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर तेज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रकाश सोनी, राहुल ठाकुर, सचिन देशमुख, सुरेश पाल, नीलेश वाघमारे, रोहित ठाकुर, विशाल शर्मा, ललित पवार, विष्णु सोनी, तन्मय दास, सूरज तिवारी, आकाश यादव, अनुप दुबे, अतुल प्रधान, लकी पवार, प्रफुल्ल सेन, राहुल मालवीय, शिवम तोमर, भानु हजारे,विनोद डाबरे,अनिल खाडे,सुनिल हिवरखेडे सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Image
 नगर पालिका कर्मचारी आज से काली बांधकर करेंगे विरोध वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश बैतूल। नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष मदनलाल बिन्नोदकर ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियां को दिसम्बर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। उन्होने कहा कि वैसे ही अल्प वेतन में कार्य करते हैं और इस महंगाई के दौर में परिवार का जीवन यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भारतीय मजदूर संघ नगर पालिका के अध्यक्ष विशाल खरे ने बताया कि आज मंगलवारी से सभी कर्मचारी शांतिपूर्वक तरीके से कार्य के दौरान काला पट्टे लगाकर नगरीय प्रशासन एवं शासन का विरोध करेंगे। यदि 26 जनवरी के पूर्व वेतन नहीं दिया गया तो 28 जनवरी से समस्त कर्मचारी लामबद्ध हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर रत्नेश पाल, मदनलाल विन्नोदकर, पवन भाटिया, अविनाश भाटिया आदि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Image
 प्रकृति के संतुलन के लिए पौधे आवश्यक: डॉ.मनीष लशकरे मोती वार्ड में किया पौधारोपण बैतूल। मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीराम रेजिडेंसी मोती वार्ड में नवदुर्गा सेवा समिति और गौतम सेवा समिति द्वारा मौलश्री के पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ.मनीष लशकरे विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ.लशकरे ने कहा कि आज देश के कुछ महानगरों की स्थिति बहुत गंभीर है और वह वायु प्रदूषण से जूझ रहें हैं। वायु प्रदूषण फेफड़ों के कामकाज को प्रभावित कर सकता है, अस्थमा और श्वसन तंत्र के संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है। प्रदूषण को रोकने में पौधे बहुत कारगार होते हैं साथ ही स्वच्छ ऑक्सीजन देते है जिसका हमारे शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। प्रकृति के संतुलन के लिए पौधे आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हम खुशनसीब हैं कि हमारा जिले में जंगल और हरियाली है और इसे बनाए रखना हमारा दायित्व है। अनिल झाम ने कहा कि सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाकर उनका संरक्षण जरूर करना चाहिए।  पौधारोपण कार्यक्रम में अनिल झाम, दिलीप देशमुख, प्रेमलाल सुरजाये, शुभम लोखंडे, तिवारी, श्री घोटे एवं कॉलो...