Posts

Showing posts from 2026
Image
 भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय बदला जाए मप्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। गर्मी अपना रोद्र रूप दिखाती जा रही है और लगातार तापमान बड़ रहा है। ऐसे में मप्र शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय और अशासकीय कक्षा 1 से12 तक के विद्यालयीन समय को प्रात: कालीन पाली 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने के आदेश प्रसारित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान में तापमान दिनोदिन बढ़ रहा है जिसके कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे, लू लगने और डिहाईड्रशन की संभावना है। ज्ञापन में मांग की गई है कि शासकीय और अशासकीय कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयीन समय को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आदेश प्रसारित किया जाए। धन्नजय धाड़से, साजन तावड़े, बीआर ठाकरे, उमेश शर्मा, राजेश दाते, मदन यादव आदि संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
 बिना कोचिंग के गांव के बच्चे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सांदीपनि विद्यालय के यश ने 12वीं में प्राप्त किए 91.6 प्रतिशत बैतूल। प्रतिभाएं की कमी गांवों में भी नहीं है बस उन्हें एक अवसर की तलाश होती है और वह स्वयं को सिद्ध कर देते हैं। विगत दिनों मप्र शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। जिसमें ग्राम लिखड़ी तहसील आमला निवासी सांदीपनि विद्यालय बैतूल बाजार के कक्षा 12वीं कृषि संकाय के छात्र यश साहू ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनाज के व्यापारी खोमेश साहू के पुत्र यश ने यह सफलता बिना कोचिंग क्लास के खुद की मेहनत से हासिल की है। यश की उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।  
Image
 धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव बैतूल। बैतूल सनातन समाज बैतूल की बैठक परशुराम मंदिर बडोरा बैतूल में संपन्न हुई। जिसमें ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी प्रकटोत्सव 19 अप्रैल, रविवार को धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किए गए। सनातन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुभाष पांडे ने बताया कि 19 अप्रैल को बडोरा मंदिर में सुबह 8 बजे से अभिषेक, हवन-पूजन, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भोजन प्रसादी और शाम 6 बजे से भगवान प्रसादी वितरण किया जाएगा। उत्सव को लेकर लेकर जिम्मेदारियों भी सौंपी जा रही हैं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिश्र, उपाध्यक्ष राजेश अवस्थी, अनिल दुबे, एस.पाटिल, श्रीमती साक्षी शर्मा, संगीता अवस्थी, आरती अवस्थी नीलम दुबे, मीनाक्षी शुक्ला, श्रीमती पाटिल आदि स्वजातीय बंधु मौजूद थे। 
Image
 प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक सम्पन्न अशोक बोरखड़े जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें हाल ही में हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह में सम्मानित सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स साथियों में कार्यालय सहायक विद्युत मंडल पाढर मुन्नालाल मालवी, स्वास्थ्य विभाग से भोजराज साबले, एएनएम स्वास्थ्य विभाग शाहपुर ललिता पांडे, शिक्षा विभाग हर्षा मनोज अग्रवाल का शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री अतीत पवार के आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अतीत पवार ने कहा कि इस भव्य स्वागत अभिनंदन समारोह में सम्मानित होने से हम भाव विभोर हो गए हैं। अतीत पवार ने सभी सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स एवं अन्य सभी सम्मानित पेंशनर्स के सुखद समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। श्रीमती हर्षा मनोज अग्रवाल ने सुंदर जनजाति बोली में गीत प्रस्तुत किए। ललिता पांडे ने भी अपने स्वास्थ्य विभाग के अनुभव साझा किए। भोजराज साबले और मुन्ना लाल मालवी दोनो ने ...
Image
 नन्हीं बच्चियों ने कम उम्र में पूरा किया रोजा सभी के लिए मांगी अमन और भाईचारे की दुआ  बैतूल। रमजान के पाक महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में लगे हैं, वहीं छोटी उम्र के बच्चों में भी रोजे के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर की नन्ही बच्चियों अश्मीरा फातिमा 7 वर्ष, इलमा फातिमा 5 वर्ष और अनबिया फातिमा 4 वर्ष ने रोजा रखकर सभी को प्रभावित किया। यह तीनों सगी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ रोजा रखा और दिनभर इबादत में समय बिताया। बच्चियों ने बताया कि उन्होंने रोजा रखकर सभी धर्मों के लोगों के लिए अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। तीनों बच्चियां भीम आर्मी सह संयोजक नर्मदापुरम अलीमुद्दीन के छोटे भाई सलीमुद्दीन की बेटियां हैं। परिवार में धार्मिक माहौल के बीच बच्चियों ने छोटी उम्र में ही रोजे की अहमियत को समझते हुए इसे निभाया। परिजनों के अनुसार तीनों बच्चियों ने बिना किसी कठिनाई के रोजा पूरा किया और पूरे दिन सब्र और अनुशासन के साथ रहीं। इतनी कम उम्र में रोजा रखने की उनकी लगन ने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी प्रभावित किया। उल्लेखनीय है कि रमजान में रोजा इस्लाम के पांच स्तंभ...
Image
  यूजीसी रोल बैक, आक्रोशित स्वर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। सवर्ण समाज संगठन बैतूल ने यूजीसी के हाल ही में लागू किए गए नियमों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े लोग पहले बैतूल ऑडिटोरियम में एकत्रित हुए। जहां सभा आयोजित कर नियमों पर चर्चा की गई। इसके बाद पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर बैतूल को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकार ऐसे नियम लागू कर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह राघव ने कहा कि इस काले कानून से सवर्ण समाज और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य वर्गों के बीच अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए। ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 15 जनवरी 2026 से उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों में कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण तंत्र को म...
Image
  आज पूरे उमंग के साथ खेली जाएगी फूलों की होली बैतूल। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली विश्व प्रसिद्ध है। इस होली की विशेषता है कि इसमें कोई वाद-विवाद नहीं होता है और न ही रासायनिक रंग के कारण त्वचा, आंखों आदि प्रभावित होती है। ऐसे ही विगत कई वर्षो से शिव मंदिर प्रांगण विनोबा वार्ड गंज में रंग पंचमी के अवसर पर वार्डवासियों द्वारा फूलों की होली खेली जाती है। इस संबंध में बीआर खंडागरे ने बताया कि इसी तरह ब्रज की होली को भगवान के साथ आत्मीय प्रेम संबंध की अभिव्यक्ति मानी जाती है और एक दूसरे के दुराभाव भी नहीं होता है। आज रविवार शाम 6 बजे पूरे उमंग के साथ वार्डवासी फूलों की होली खेलेंगे। श्री खंडागरे ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। 
Image
  डॉ.सर्वज्ञ एमडी मेडिसिन के लिए चयनित बैतूल। नीट पीजी की थर्ड काउंसलिंग का परिणाम 16 फरवरी को आया है। जिसमें डॉ.सर्वज्ञ सिंह चौहान का चयन हुआ है। सर्वज्ञ ने आरडी गार्डी कॉलेज उज्जैन से एमबीबीएस किया है। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त उपयंत्री विजय सिंह चौहान के पोते व सुभद्रा हॉस्पिटल के संचालक डॉ.विनय सिंह चौहान के सुपुत्र सर्वज्ञ अब आगामी अध्ययन एमडी मेडिसिन डिग्री के लिए एलएन मेडिकल कॉलेज एंड जेके हॉस्पिटल भोपाल से करेगें। जिसके पश्चात अपने गृह नगर बैतूल में ही अपनी सेवाएं देंगे। सर्वज्ञ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यात्म गुरू सुधांशु महाराज, माता-पिता और बड़े बुजुर्गों को दिया है। इनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, इष्ट मित्रों और चिकित्सकों ने बधाई प्रेषित की है।
Image
 धूमधाम से मनाई जाएगी शिवाजी जयंती तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न बैतूल। वीर शिरोमणी शिवाजी महाराज की जयंती की तैयारियों को लेकर शहर के समाजसेवियों की बैठक संपन्न हुई। इस संबंध में वरिष्ठ समाजसेवी बीआर खंडाग्रे ने बताया कि 19 फरवरी, गुरूवार को शिवाजी चौक पर शाम 6 बजे शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष हजारों दीपों की रोशनी कर एवं पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्रीमती सरिता दीपक राठौड़ ने बैठक का संचालन किया और सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। 
Image
 गजानन महाराज का प्रगट उत्सव कल से बैतूल। समर्थ श्री गजानन महाराज का प्रगट दिनोत्सव कल शनिवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कल शनिवार रात्रि 8:30 बजे से सुंदरकांड का पाठ और रविवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक श्री जी का महाभिषेक, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भजन कीर्तन, सामूहिक हवन, शाम 5 बजे से महाप्रसाद वितरण, रात्रि 8 बजे श्री जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति सचिव सियाराम मालवीय ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Image
 अतिथि विद्वानों के साथ अन्याय नहीं होने दुंगा: हेमंत खंडेलवाल अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधि मंडल ने श्री खंडेलवाल से भेंट कर रखी मांगे बैतूल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट कर उन्हें मप्र के शासकीय महाविद्यालयों के रिक्त पद के विरुद्ध अतिथि विद्वानों के भविष्य की सुरक्षा के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आशीष पांडे और डॉ.नरेन्द्र सोनी ने कहा कि लगभग 25 वर्षों से प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत अतिथि विद्वानों से शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा है। डॉ.आरए पांडे और डॉ.एसडी साहू ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की सेवा करते हुए कई अतिथि विद्वान आयु सीमा को पार कर चुके हैं तथा बढ़ती उम्र, पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं अर्जित कर पा रहे हैं। जिस वजह से समाज के उच्च शिक्षित वर्ग के साथ ही परिवारों का भी भविष्य अंधकारमय है। डॉ.वीरेन्द्र चौहान और डॉ.नितेश कनाठे ने कहा कि अतिथि विद्वानों के उम्र और अ...
Image
 युवा बोले-हमें बांटने का प्रयास कर रही सरकार यूजीसी कानून को लेकर सभी समाज के युवा हुए एक जुट आक्रोषित युवाओं ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। यूजीसी कानून के लोगू होते ही पूरे देश में इसको लेकर आंदोलन हो रहें हैं। ऐसे में बैतूल में भी सर्व समाज बैतूल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूजीसी कानून को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग को लेकर सौरभ सिंह राघव के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने कलेक्टर बैतूल ज्ञापन सौंपा।  सरकार धर्म के नाम पर बांट रही है इस संबंध में आशीष साहू और सौरभ सिंह राघव ने कहा कि सभी विद्यार्थियों का उठना-बैठना  और यहां तक कि एक साथ खाना भी हर जाति-वर्ग के लोगों के साथ होता है। हमने हमेशा बराबरी में जीना सीखा है, न कि बंटवारे में। आज जब समाज धीरे-धीरे एक हो रहा है,तब ऐसे कानून लाकर फिर से जाति का जहर घोलने की कोशिश क्यों? ऐसे काले कानून समाज को जोड़ते नहीं, बल्कि फिर से जाति-धर्म के आधार पर बांटने का काम करते हैं।  क्या है यूजीसी कानून अधिवक्ता कलश दीक्षित और अधिवक्ता रजनीश जैन ने बताया कि नए काला कानून यूजीसी के तहत अब उच्च शिक्षण संस्थानों में पढन...
Image
  नवीन सोनी जिला उपाध्यक्ष बने बैतूल। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार एवं सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर व मध्य प्रदेश प्रभारी ठाड़ेश्वर महावर और सुरेश गुर्जर की सहमति से संगठन के जिला प्रमुख विजेन्द्र गोले के द्वारा नवीन सोनी को बैतूल जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर तेज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रकाश सोनी, राहुल ठाकुर, सचिन देशमुख, सुरेश पाल, नीलेश वाघमारे, रोहित ठाकुर, विशाल शर्मा, ललित पवार, विष्णु सोनी, तन्मय दास, सूरज तिवारी, आकाश यादव, अनुप दुबे, अतुल प्रधान, लकी पवार, प्रफुल्ल सेन, राहुल मालवीय, शिवम तोमर, भानु हजारे,विनोद डाबरे,अनिल खाडे,सुनिल हिवरखेडे सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Image
 नगर पालिका कर्मचारी आज से काली बांधकर करेंगे विरोध वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश बैतूल। नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष मदनलाल बिन्नोदकर ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियां को दिसम्बर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। उन्होने कहा कि वैसे ही अल्प वेतन में कार्य करते हैं और इस महंगाई के दौर में परिवार का जीवन यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भारतीय मजदूर संघ नगर पालिका के अध्यक्ष विशाल खरे ने बताया कि आज मंगलवारी से सभी कर्मचारी शांतिपूर्वक तरीके से कार्य के दौरान काला पट्टे लगाकर नगरीय प्रशासन एवं शासन का विरोध करेंगे। यदि 26 जनवरी के पूर्व वेतन नहीं दिया गया तो 28 जनवरी से समस्त कर्मचारी लामबद्ध हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर रत्नेश पाल, मदनलाल विन्नोदकर, पवन भाटिया, अविनाश भाटिया आदि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Image
 प्रकृति के संतुलन के लिए पौधे आवश्यक: डॉ.मनीष लशकरे मोती वार्ड में किया पौधारोपण बैतूल। मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीराम रेजिडेंसी मोती वार्ड में नवदुर्गा सेवा समिति और गौतम सेवा समिति द्वारा मौलश्री के पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ.मनीष लशकरे विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ.लशकरे ने कहा कि आज देश के कुछ महानगरों की स्थिति बहुत गंभीर है और वह वायु प्रदूषण से जूझ रहें हैं। वायु प्रदूषण फेफड़ों के कामकाज को प्रभावित कर सकता है, अस्थमा और श्वसन तंत्र के संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है। प्रदूषण को रोकने में पौधे बहुत कारगार होते हैं साथ ही स्वच्छ ऑक्सीजन देते है जिसका हमारे शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। प्रकृति के संतुलन के लिए पौधे आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हम खुशनसीब हैं कि हमारा जिले में जंगल और हरियाली है और इसे बनाए रखना हमारा दायित्व है। अनिल झाम ने कहा कि सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाकर उनका संरक्षण जरूर करना चाहिए।  पौधारोपण कार्यक्रम में अनिल झाम, दिलीप देशमुख, प्रेमलाल सुरजाये, शुभम लोखंडे, तिवारी, श्री घोटे एवं कॉलो...