धूमधाम से मनाई जाएगी शिवाजी जयंती

तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न


बैतूल। वीर शिरोमणी शिवाजी महाराज की जयंती की तैयारियों को लेकर शहर के समाजसेवियों की बैठक संपन्न हुई। इस संबंध में वरिष्ठ समाजसेवी बीआर खंडाग्रे ने बताया कि 19 फरवरी, गुरूवार को शिवाजी चौक पर शाम 6 बजे शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष हजारों दीपों की रोशनी कर एवं पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्रीमती सरिता दीपक राठौड़ ने बैठक का संचालन किया और सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। 


Comments

Popular posts from this blog