डॉ.सर्वज्ञ एमडी मेडिसिन के लिए चयनित


बैतूल। नीट पीजी की थर्ड काउंसलिंग का परिणाम 16 फरवरी को आया है। जिसमें डॉ.सर्वज्ञ सिंह चौहान का चयन हुआ है। सर्वज्ञ ने आरडी गार्डी कॉलेज उज्जैन से एमबीबीएस किया है। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त उपयंत्री विजय सिंह चौहान के पोते व सुभद्रा हॉस्पिटल के संचालक डॉ.विनय सिंह चौहान के सुपुत्र सर्वज्ञ अब आगामी अध्ययन एमडी मेडिसिन डिग्री के लिए एलएन मेडिकल कॉलेज एंड जेके हॉस्पिटल भोपाल से करेगें। जिसके पश्चात अपने गृह नगर बैतूल में ही अपनी सेवाएं देंगे। सर्वज्ञ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यात्म गुरू सुधांशु महाराज, माता-पिता और बड़े बुजुर्गों को दिया है। इनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, इष्ट मित्रों और चिकित्सकों ने बधाई प्रेषित की है।

Comments

Popular posts from this blog