गजानन महाराज का प्रगट उत्सव कल से
बैतूल। समर्थ श्री गजानन महाराज का प्रगट दिनोत्सव कल शनिवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कल शनिवार रात्रि 8:30 बजे से सुंदरकांड का पाठ और रविवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक श्री जी का महाभिषेक, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भजन कीर्तन, सामूहिक हवन, शाम 5 बजे से महाप्रसाद वितरण, रात्रि 8 बजे श्री जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति सचिव सियाराम मालवीय ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Comments
Post a Comment