भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय बदला जाए
मप्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। गर्मी अपना रोद्र रूप दिखाती जा रही है और लगातार तापमान बड़ रहा है। ऐसे में मप्र शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय और अशासकीय कक्षा 1 से12 तक के विद्यालयीन समय को प्रात: कालीन पाली 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने के आदेश प्रसारित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान में तापमान दिनोदिन बढ़ रहा है जिसके कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे, लू लगने और डिहाईड्रशन की संभावना है। ज्ञापन में मांग की गई है कि शासकीय और अशासकीय कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयीन समय को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आदेश प्रसारित किया जाए। धन्नजय धाड़से, साजन तावड़े, बीआर ठाकरे, उमेश शर्मा, राजेश दाते, मदन यादव आदि संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Comments
Post a Comment