Posts

Showing posts from March, 2024
Image
 मेरे कान्हा जो आये पलट के आज होली मैं खेलूंगी डट के- जमकर झूमें हुरियारे कुन्बी समाज का फूलों की होली कार्यक्रम संपन्न मथुरा की तर्ज पर बाल गोपाल के साथ खेली होली बैतूल। मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है जिसमें मंदिरों में बाल गोपाल के साथ पंचमी तक होली खेली जाती है। इसी तर्ज पर बैतूल में पहली बार क्षत्रीय लोन्हारी कुन्बी समाज के द्वारा शिव मंदिर विनोबा वार्ड में भगवान के साथ फूलों की होली खेली गई। समाज के जिला समन्वयक बीआर खंडागरे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और बच्चों ने होली आई उड़े रे गुलाल, आज हम खेलेंगे वृंदावन में होली, हरी सिर धरे मुकुट खेले होरी होली, कारे से लाल बनाए गयी रे, श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया, मेरे कान्हा जो आये पलट के आज होली मैं खेलूंगी डट के सहित अनेक भजनों पर जम कर झूमें साथ ही कान्हा और एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की। कार्यक्रम में भजन और प्रसादी का वितरण भी किया गया। जिसमें सैंकड़ों महिला, पुरूष और बच्चे शामिल हुए।  
Image
 शेख आकिब युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बने बैतूल। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेषनारायण ओझा, सह प्रभारी प्रदेश  मानसिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा की सहमति से जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शहर विजय पारदी द्वारा शेख आकिब को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। आकिब के महासचिव बनने पर प्रदेश महासचिव समीर खान, ब्रजभूषण पांडे, धीरू शर्मा, रवि त्रिपाठी, नारायण धोटे, राकेश शर्मा, मोनू वाघ, रूपसिंह ठाकुर, कदीर खान, राजकुमार दीवान, सुदेश मालवी,मुकेश झारे, सोमेश त्रिवेदी, अजब राव झारबड़े, जैद खान सूरज मंदरे, मोनू बड़ोनिया, अशोक नागले, नवलसिंह ठाकुर, सुनील जेधे, प्रशांत तिवारी, सुरेश भाई,मोनिका निरापुरे, पुष्पा पंद्राम,नंदनी तिवारी, प्रेरणा शर्मा, मोहसिन पटेल, गोविंद साहू, मिथलेश राजपूत, राहुल परते, संजय साहू, जावेद रिजवी, अशफाक खान, प्रवीण तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ह...
Image
मेरी मां कर्मा फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाए साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट बैतूल। साहू समाज की आराध्य मां कर्मा की जीवन पर आधारित फिल्म मेरी मां कर्मा का निर्माण किया जा रहा है। डीएन साहू मुम्बई द्वारा निर्मित यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। मध्य शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शुक्ला से साहू समाज का प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की और फिल्म को टैक्स फ्री करने का निवेदन किया। इस मौके पर साहू राठौर महासभा के बैतूल जिला अध्यक्ष राजा साहू ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से युवाओं को मां कर्मा के जीवन चरित्र को समझने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर पुरान साहू, रश्मि साहू, विपिन साहू, नवीन साहू, आशीष साहू, लोकेश साहू, शिवदयाल साहू, संतोष साहू, लालू साहू, संजू साहू आदि मौजूद थे। 
Image
 राज्य स्तर शिविर संपन्न शालिनी ने किया जिले का प्रतिनिधित्व, हुआ स्वागत बैतूल। ग्राम पनवाड़ी रलायती तहसील पचोर जिला राजगढ़ में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में शासकीय कन्या महविद्यालय बैतूल की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक  शालिनी पन्द्राम ने जिले का प्रतिनिधित्व कर लौटी। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री गौतम टेटवाल एवं सांसद महोदय रॉडमल नागर के आतिथ्य में हुआ। शालिनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर में प्रभात फेरी, रोल कॉल, योग अभ्यास, बौद्धिक सत्र, शिविर पुस्तिका का विमोचन, लोक नृत्य की प्रस्तुति, आवाज यूनिसेफ  निर्देशक प्रशांत दुबे ने बाल संरक्षण की जानकारी दी। शालिनी की शिविर में सहभागिता पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.विद्या चौधरी, डॉ.आशीष गुप्ता, डॉ.साधना डेहरिया, डॉ. मेघा मालवी, विनोद अडलक,श्रीमती माधुरी पल्ले, समस्त कॉलेज स्टाफ, एनएसएस की स्वयंसेविका मोनिका उइके, करीना उइके, शिवानी गोयल,कु प्रीतिशा वानखेड़ेे, चांदनी परते, अनामिका अकोदिया, सोनम सोनवाने, पूनम काकोडिया व सभी स्वयंसेवकों स्वागत कर बधाई दी। 
Image
 महिला गौरव सम्मान से सम्मानित हुई प्रतिभाएं श्री गोवर्धन राठी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल ने किया आयोजन बैतूल। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला गौरव सम्मान एवं रक्तदान शिविर श्री गोवर्धन राठी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल सेवा ब्लड एवं कम्पोनेट सेंटर द्वारा रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नगर पालिका बैतूल अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, नगर पालिका बैतूल की पहली महिला ब्रांड एम्बेसेडर श्रीमती नेहा गर्ग के आतिथ्य में और श्रीमती शकुनदेवी राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। श्रीमती पूजा मोखडले द्वारा सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर  श्रीमती इंदिरा मेहतो ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। नारी एक बार जो अपना कदम उठा लेती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है। श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं का सशक्त होना अति आवश्यक है। यह महत्वपूर्ण हिस्सा है तभी देश और समाज के उज्जवल भविष्य की कल्पना कर सकते हैं। श्रीमती नेहा गर्ग ने कहा कि सभी क्षेत्रों...
Image
 संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर महारैली 10 को पूरे देश सहित बैतूल से हजारो साधक करेंगे शिरकत बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय नारी रक्षा मंच के तत्वावधान में देश भर के 650 जिला केंद्रों पर निर्दोष संत श्री आशारामजी बापू की रिहाई के लिए धरना प्रदर्शन, आमसभा एवं विराट रैली आयोजित की जा रही है। जिसके तहत मप्र में भी प्रत्येक जिला केंद्रों छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और बैतूल में रैली संपन्न हुई। इसी तारतम्य में 10 मार्च को प्रात: 11 बजे न्यू मार्केट, टोल प्लाजा, माता मंदिर प्रांगण भोपाल से विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि इस रैली में प्रदेश के अलावा देशभर से लाखों साधक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्री मदान ने बताया कि रैली में हजारों की संख्या में साधक भोपाल कूच करेंगे। समिति के संरक्षक राजेश मदान सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू, दीपक बारपेटे, युवा सेवा संघ के राकेश पठाड़े, राजू हिंगवे, अनूप मालवीय, परसराम मर्सकोले, मोहन मदान, अजय देवकते, धीरज महादुले, पंकज चावरा...
Image
 शासकीय आईटीआई में अप्रेंटिस ड्राइव 12 को बैतूल। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप ड्राइव 12 मार्च मंगलवार को प्रात:11बजे से आयोजित किया जाएगा। अप्रेन्टिसशिप ड्राइव में अधिकतम 24 वर्ष आयु तक के (आईटीआई टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट-मैकेनिक., फिटर, मशीनिस्ट, एमएमवी, वायरमैन और वेल्डर ट्रेड) एवं (डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच) के महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ड्राइव में प्रॉक्टर एण्ड गेंबल (पी एडं जी) होम प्रोडक्ट मंडीदीप के एचआर प्रतिनिधि साक्षात्कार लेने के लिए उपस्थित रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च को शासकीय आईटीआई इटारसी रोड बैतूल में आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रात: 11 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
Image
 महिला दिवस पर अटल सेना ने महिलाओं का किया सम्मान महिला,वृद्ध, विकलांग पेंशन वृद्धि की जाए अटल सेना सौंपा ज्ञापन, निकाली रैली बैतूल। अटल सेना अटल मानव समस्या निवारण समिति के तत्वावधान में नि:शक्त, वृद्धजनों, मानसिक दिव्यांग, मूक बधिर, विधवाओं की पेंशन वृद्धि को लेकर गुरूवार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सैंकड़ों की संख्या में रैली की शक्ल में संगठन के बैनर तले महिला-पुरूष स्टेडियम शिवाजी चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, लाली चौक पहुंचे। जहां महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगठन के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) एवं युवा साथियों द्वारा माता-बहनों का तिलक, आरती और फूलों की वर्षा की। इस मौके पर केन्डु बाबा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार से मांग कि, की महिला सशक्तिकरण पर अरबो रुपए खर्च किए जाते हैं परन्तु गरीब, विकलांग और नि:शक्त महिला आज मंहगाई के दौर में बड़ी मुश्किल कर अपना जीवन यापन कर रही है।  चुनावी घोषणाओं को हकीकत में बदले सरकार  इस संबंध में संगठन के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा)...
Image
 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अपराजिता नारी शक्ति सम्मान से किया अलंकृत हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: हेमंत खंडेलवाल स्वच्छता के क्षेत्र में बैतूल बनेगा नंबर वन, महिलाओं की हो भागीदारी:नेहा गर्ग बैतूल। प्रत्याशा फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली 125 महिलाओं को अपराजिता नारी शक्ति सम्मान से उमिया गार्डन में अलंकृत किया गया। जहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं जो विपरीत परिस्थितियों में समाज सेवा के कार्य कर रही हैं उनका सम्मान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हेमंत खंडेलवाल और अध्यक्षता श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर नगरपालिका अध्यक्ष बैतूल के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शकुंतला पचौरी संरक्षक प्रत्याशा संस्था, सेवानिवृत डायरेक्टर आकाशवाणी श्रीमती विद्या निर्गुणकर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती नेहा गर्ग , श्रीमती हेमलता कुंभारे बाल न्यायालय बोर्ड सदस्य, श्रीमती वंदना कुंभारे बाल कल्याण समिति सदस्य एवं मातृशक्ति जाग...
Image
 संत श्री आशाराम जी बापू की हो शीघ्र रिहाई, सौंपा ज्ञापन श्री योग वेदांत सेवा समिति के सैकड़ों साधकों ने निकाली न्याय यात्रा बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल और युवा सेवा संघ बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में निर्दोष संत श्री आशारामजी बापू को उनकी इच्छा अनुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने एवं शीघ्र रिहाई को लेकर कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में श्री योग वेदांत सेवा समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि झूठे आरोपों के तहत 86 वर्षीय संत श्री आशारामजी बापू को जोधपुर कारागार में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत नाजुक है। आशारामजी बापू विगत माह में जोधपुर के एम्स अस्पताल में कार्डियक आईसीयू में भर्ती रहे। एम्स की रिपोर्ट के अनुसार उनके हृदय में 3 गम्भीर ब्लॉकेज हैं। बापूजी को लगातार रक्तस्राव हो रहा है, जिसकी वजह से उनके हीमोग्लोबिन का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उनकी गम्भीर शारीरिक स्थिति को देखते हुए हाल ही में पैरोल की अर्जी लगायी गयी थी जिसे रद्द कर दिया गया। आशारामजी बापू ने अपना सारा जीवन सनातन धर्म, जनहित और राष्ट्रोत्थान में लगा दिया जि...
Image
 राज्य स्तरीय शिविर के लिए दल रवाना बैतूल। राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी बैतूल के 13 स्वयंसेवकों का दल का चयन 3 मार्च से पनवाड़ी पचोर जिला राजगढ़ में प्रारंभ होने वाले राज्य स्तरीय सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2024 में हुआ है। एनएसएस जेएच के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि इस कैम्प में मप्र की 7 यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवक  सहभागिता करेंगे। इनके चयनित होने पर जेएच कॉलेज प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक  प्रवीण परिहार, संतोष पवार, इबरार कुरैशी, दिपाली पांडे,  संजय उइके, सतीष सलामे, सुमित बरोदे, अमित मालवीय, बालकिशोर अमरूते, अक्षय मालवीय, कोमल देशमुख, पूनम मालवीय, विशाल अमरूते, अनिल धुर्वे, विजय नर्रे ने बधाई दी है। इनका हुआ चयन  कन्या महाविद्यालय बैतूल से शालिनी पंद्राम, शाहपुर महाविद्यालय से अनिल धुर्वे, भीमपुर महाविद्यालय से शीतल यादव, आमला महाविधालय से दीनदयाल, सारणी महाविधालय से खुशबू साहू, आठनेर महाविद्यालय से विजय नर्रे, भैंसदेही महाविधालय से शानिया शेख, जेएच कॉलेज से आयुष घिड़ोड़े,...
Image
कन्हैया का स्टेट कैंप के लिए हुआ चयन बैतूल। राष्ट्रीय  सेवा योजना मुक्त इकाई बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी बैतूल के स्वयंसेवक कन्हैया अमरूते का चयन 3 मार्च से पनवाड़ी पचोर जिला राजगढ़ में प्रारंभ होने वाले राज्य स्तरीय सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2024 में हुआ है। एनएसएस जेएच के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि इस कैम्प में मप्र की 7 यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवक  सहभागिता करेंगे। इनके चयनित होने पर वरिष्ठ स्वयंसेवक  प्रवीण परिहार. केशव कुमार मिश्रा,  ललित तायवाड़े, संजय उइके, सतीष सलामे, सुमित बरोदे, नवीन नागले, अमित मालवीय, बालकिशोर अमरूते, अक्षय मालवीय, आयुष घिडोडें, अंजलि नागौरे, गायत्री मालवी, कोमल देशमुख, पूनम मालवीय, विशाल अमरूते, दुर्गेश कमरे, ऋषक पारिसे, सुरभि जैन, अनिल धुर्वे, विजय नर्रे ने बधाई दी है।  इसलिए हुआ चयन गौरतलब है कि स्वयंसेवक कन्हैया अमरूते विगत तीन वर्षो से अपने कॉलेज में में एनएसएस की गतिविधियों सक्रिय रहते हुए अनेक जनहित के कार्यो में सहभागी रहे और रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक कर लगभग 80 युनिट से ज्यादा रक्तदान करवाया और ...