मेरी मां कर्मा फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाए

साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने


उपमुख्यमंत्री से की भेंट

बैतूल। साहू समाज की आराध्य मां कर्मा की जीवन पर आधारित फिल्म मेरी मां कर्मा का निर्माण किया जा रहा है। डीएन साहू मुम्बई द्वारा निर्मित यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। मध्य शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शुक्ला से साहू समाज का प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की और फिल्म को टैक्स फ्री करने का निवेदन किया। इस मौके पर साहू राठौर महासभा के बैतूल जिला अध्यक्ष राजा साहू ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से युवाओं को मां कर्मा के जीवन चरित्र को समझने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर पुरान साहू, रश्मि साहू, विपिन साहू, नवीन साहू, आशीष साहू, लोकेश साहू, शिवदयाल साहू, संतोष साहू, लालू साहू, संजू साहू आदि मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog