राज्य स्तरीय शिविर के लिए दल रवाना
बैतूल। राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी बैतूल के 13 स्वयंसेवकों का दल का चयन 3 मार्च से पनवाड़ी पचोर जिला राजगढ़ में प्रारंभ होने वाले राज्य स्तरीय सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2024 में हुआ है। एनएसएस जेएच के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि इस कैम्प में मप्र की 7 यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे। इनके चयनित होने पर जेएच कॉलेज प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रवीण परिहार, संतोष पवार, इबरार कुरैशी, दिपाली पांडे, संजय उइके, सतीष सलामे, सुमित बरोदे, अमित मालवीय, बालकिशोर अमरूते, अक्षय मालवीय, कोमल देशमुख, पूनम मालवीय, विशाल अमरूते, अनिल धुर्वे, विजय नर्रे ने बधाई दी है।
इनका हुआ चयन
कन्या महाविद्यालय बैतूल से शालिनी पंद्राम, शाहपुर महाविद्यालय से अनिल धुर्वे, भीमपुर महाविद्यालय से शीतल यादव, आमला महाविधालय से दीनदयाल, सारणी महाविधालय से खुशबू साहू, आठनेर महाविद्यालय से विजय नर्रे, भैंसदेही महाविधालय से शानिया शेख, जेएच कॉलेज से आयुष घिड़ोड़े,सुरभि जैन, ऋषक पारीसे, अंजली नागोरे, ओपन यूनिट बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से नवीन नागले, कन्हैया अमरूते का चयन किया गया है।

Comments
Post a Comment