राज्य स्तर शिविर संपन्न
शालिनी ने किया जिले का प्रतिनिधित्व, हुआ स्वागत
बैतूल। ग्राम पनवाड़ी रलायती तहसील पचोर जिला राजगढ़ में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में शासकीय कन्या महविद्यालय बैतूल की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक शालिनी पन्द्राम ने जिले का प्रतिनिधित्व कर लौटी। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री गौतम टेटवाल एवं सांसद महोदय रॉडमल नागर के आतिथ्य में हुआ। शालिनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर में प्रभात फेरी, रोल कॉल, योग अभ्यास, बौद्धिक सत्र, शिविर पुस्तिका का विमोचन, लोक नृत्य की प्रस्तुति, आवाज यूनिसेफ निर्देशक प्रशांत दुबे ने बाल संरक्षण की जानकारी दी। शालिनी की शिविर में सहभागिता पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.विद्या चौधरी, डॉ.आशीष गुप्ता, डॉ.साधना डेहरिया, डॉ. मेघा मालवी, विनोद अडलक,श्रीमती माधुरी पल्ले, समस्त कॉलेज स्टाफ, एनएसएस की स्वयंसेविका मोनिका उइके, करीना उइके, शिवानी गोयल,कु प्रीतिशा वानखेड़ेे, चांदनी परते, अनामिका अकोदिया, सोनम सोनवाने, पूनम काकोडिया व सभी स्वयंसेवकों स्वागत कर बधाई दी।

Comments
Post a Comment