शासकीय आईटीआई में अप्रेंटिस ड्राइव 12 को
बैतूल। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप ड्राइव 12 मार्च मंगलवार को प्रात:11बजे से आयोजित किया जाएगा। अप्रेन्टिसशिप ड्राइव में अधिकतम 24 वर्ष आयु तक के (आईटीआई टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट-मैकेनिक., फिटर, मशीनिस्ट, एमएमवी, वायरमैन और वेल्डर ट्रेड) एवं (डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच) के महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ड्राइव में प्रॉक्टर एण्ड गेंबल (पी एडं जी) होम प्रोडक्ट मंडीदीप के एचआर प्रतिनिधि साक्षात्कार लेने के लिए उपस्थित रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च को शासकीय आईटीआई इटारसी रोड बैतूल में आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रात: 11 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

Comments
Post a Comment