उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अपराजिता नारी शक्ति सम्मान से किया अलंकृत
हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: हेमंत खंडेलवाल
स्वच्छता के क्षेत्र में बैतूल बनेगा नंबर वन, महिलाओं की हो भागीदारी:नेहा गर्ग
बैतूल। प्रत्याशा फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली 125 महिलाओं को अपराजिता नारी शक्ति सम्मान से उमिया गार्डन में अलंकृत किया गया। जहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं जो विपरीत परिस्थितियों में समाज सेवा के कार्य कर रही हैं उनका सम्मान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हेमंत खंडेलवाल और अध्यक्षता श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर नगरपालिका अध्यक्ष बैतूल के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शकुंतला पचौरी संरक्षक प्रत्याशा संस्था, सेवानिवृत डायरेक्टर आकाशवाणी श्रीमती विद्या निर्गुणकर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती नेहा गर्ग , श्रीमती हेमलता कुंभारे बाल न्यायालय बोर्ड सदस्य, श्रीमती वंदना कुंभारे बाल कल्याण समिति सदस्य एवं मातृशक्ति जागरण मंच प्रांतीय विभाग अध्यक्ष नर्मदापुरम, कौशलेश प्रताप तिवारी संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद, श्रीमती मीरा एंथोनी समाजसेवी, श्रीमती रेखा गुजरे समाजसेवी,डॉ सुषमा सोनी, श्रीमती साधना चौहान, श्रीमती माधुरी राघव, श्रीमती प्रिया चौधरी जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, श्रीमती नीरजा शर्मा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं डॉ.स्मिता राठी उपस्थित थे। प्रत्याशा संस्था की अध्यक्ष तूलिका पचौरी ने संस्था द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए संस्था के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रमिला धोत्रे, साक्षी शर्मा, सोनम मिश्रा, रीता दत्त, कृष्ण अमरुते एवं शैलेंद्र बिहारीया ने संयुक्त रूप से किया गया। कौशलेश प्रताप तिवारी द्वारा बालिका सुरक्षा के विषय पर महिलाओं को प्रेरित किया एवं कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सशक्त बनेगी और जागरूक होगी। संजय शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता, संजय पचौरी प्रदेश मंत्री मप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन, पंजाब राव गायकवाड़, शैलेंद्र बिहारिया अमित तिवारी एवं आशीष पचौरी द्वारा विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं कौशलेश तिवारी का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती हेमा सिंह चौहान द्वारा व्यक्त किया गया
इनका हुआ सम्मान
अभिलाषा बाथरी, निमिषा शुक्ला, तरुणा द्विवेदी, कृष्णा अमरुते साक्षी शर्मा, सरिता राठौर, प्रमिला धोत्रे, निमिषा द्विवेदी, बिपाशा मिश्रा, वंदना बंजारे, रीता दत्त, उषा सातनकर, रश्मि भार्गव, श्रद्धा खंडेलवाल, नीतू चढ़ोकार, सोनम मिश्रा, कल्पना तरुडकर, दीपा मालवी, दीपाली पांडे, हेमा सिंह चौहान, नीलम मिश्रा, अंजलि सुंदरम, वैशाली सुंदरम, मधु महेश्वरी, शिखा भौरासे, रुक्मणी सोनारे, इंदिरा साकरे, योगिता वराठे , सविता बडखाने,सत्यफूला काले, सपना दवंडे, डॉ.आशना अग्रवाल, प्रेरणा शर्मा, मधु महेश्वरी, कल्पना वर्षा मंडल, प्रीति पाल,रीता रैकवार,चंद्रप्रभा चौकीकर आदि को अपराजिता नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।

.jpeg)
Comments
Post a Comment