श्रद्धा के साथ मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा जिले के विद्यालयों में आयोजित किए कार्यक्रम बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को भारत भारती आवासीय विद्यालय, यूरो प्राईड एकेडमी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। इस मौके पर बच्चों ने अपने माता-पिता औ गुरूजनों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, आरती व परिक्रमा कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस संबंध में समिति के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की सत्प्रेरणा से विगत 16 वर्षो से जारी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज यह पर्व मनाया गया। उन्होने कहा कि आज लोग स्वयं आगे आकर यह पर्व मना रहें हैं और आत्मसात कर रहें हैं। समिति द्वारा शाला स्टॉफ, पालकगणों और बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ सत्साहित्य भी वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति के सुरेन्द्र कुंभारे, प्रभाशंकर वर्मा, शैलेन्द्र रघुवंशी, मोहन मदान, एलबी गायकवाड़ दोनो विद्यालयों का स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में बच्चे और पालकगण मौजूद थे। भारती भारती में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया पर्व भारती भारत...
Posts
Showing posts from February, 2022
- Get link
- X
- Other Apps
मातृ पितृ पूजन दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करवाने श्री योग वेदांत सेवा समिति ने सीएम को सौंपा ज्ञापन बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बैतूल प्रवास के दौरान मातृ पितृ दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करवाने, छग सरकार की तरह प्रदेश के प्रत्येक विद्यालयों व महाविद्यालयों में यह कार्यक्रम अनिवार्य रूप से मनाने के आदेश जारी किए जाने और संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में समिति के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि संत श्री आशारामजी बापू की सत प्रेरणा से विगत 16 वर्षो से निरंतर पूरे देश में मातृ पितृ पूजन दिवस के आयोजन किए जा रहें हैं। जिससे समाज में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहें है और इस अभियान से युवा पीढी अपने माता पिता के आदर के लिए प्रेरित हो रही है और यह भी देखने में आ रहा है कि वर्तमान पीढी पाश्चात्य संस्कृति का अंधाअनुकरण करने से बच रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि आप हमारी बात केन्द्र सरकार तक पहुंचाए, अगर इस दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाता है तो इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्...
- Get link
- X
- Other Apps
रासायनिक खाद से सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी हो रही है जैविक कृषि पर कार्यशाला संपन्न बैतूल। ब्लाक चिचोली के नसीराबाद में पंचायत भवन में कल्याणकारी जनसेवा समिति बैतूल द्वारा कृषकों को जैविक कृषि के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर कल्याणकारी जनसेवा समिति के भरत पांचाल इंदौर ने कहा कि रासायनिक खाद से मिट्टी में पोषक तत्व घटे, बाल झड़ेंगे, कुपोषण की भी आशंका रासायनिक खाद के उपयोग से खेत की मिट्टी में अम्ल की मात्रा बढऩे के साथ अब जिंक और बोरान जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है। इसका दुष्प्रभाव मिट्टी पर तो पड़ रहा है, इसका दुष्प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। डॉ.राजेन्द्र ठाकुर ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि जैविक खेती उत्पादित फलों और सब्जियों की विषाक्त सामग्री को कम करती है जिससे उपभोग के बाद स्वस्थ स्वस्थ परिणाम प्राप्त होते हैं। खेती की यह विधि मिट्टी को एक साथ बांधती है जो किसी भी प्रकार के रसायनों और कीटनाशकों से पूरी तरह मुक्त है। इस प्रकार, मिट्टी कम समय में अपनी उर्वरता को बहाल करने में सक्षम ह...
- Get link
- X
- Other Apps
मातृ पितृ पूजन दिवस को मिले राष्ट्रीय पर्व का दर्जा श्री योग वेदांत सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। माता- पिता और गुरुजनों का भारतीय संस्कृति में श्रेष्ठ स्थान है परंतु आज पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव का शिकार होकर बच्चों का अपने माता-पिता के प्रति आदर भाव कम होता जा रहा है वर्तमान पीढ़ी के हृदय में माता-पिता व गुरुजनों के प्रति आदर सम्मान बढ़ता रहे व दुष्प्रवत्तियों से बचकर संयमी, सदाचारी, ओज तेज संपन्न तथा उत्तम चरित्र के धनी बने। इस उद्देश्य से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से पिछले 16 वर्षों से वैश्विक स्तर पर 14 फरवरी को निरंतर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों में मातृ पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश जारी करने व इस दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित कराने और इस पर्व का प्रारंभ करने वाले निर्दोष हिन्दू संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र रिहाई हेतु राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा। पूरे विश्व में हो रही है सराहना इस संबंध में ...
- Get link
- X
- Other Apps
लोग वर्तमान में कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहें मास्क वितरित कर वैक्सीन की दी समझाईश बैतूल। कल्याणकारी जनसेवा समिति द्वारा धरनीधरा जैविक खाद्य के सहयोग से रेल्वे स्टेशन, आटो स्टैंड, एवं कारगिल चौक आटो चालकों, राहगीरों और आमजन को फिल्म सिनेमा जिंदाबाद का अभिनेता स्वप्निल झरबड़े की उपस्थिति में मास्क वितरण कर वैक्सीन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कल्याणकारी जनसेवा समिति के मनीष पांडे व ललित पंवार ने कहा कि लोग वर्तमान में कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहें हैं जो की बहुत ही खतरनाक हो सकता है। धरनीधरा जैविक खाद्य के प्रमुख सोनू जसूजा ने बताया कि अब जैसे तैसे देश के हालात सुधर रहें हैं और अर्थ व्यवस्था पटरी पर आ रही है ऐसे में सभी को सचेत रहना होगा नहीं तो पुन: लॉक डाउन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उन्होने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। अभीनेता स्वप्नील झरबड़े ने इसे सराहनीय और आवश्यक पहल बताया। धरनीधरा जैविक खाद्य के कर्मचारी कैलाश दवंडे, भरत पंचाल, सतीश उइके, प्रकाश यादव, सहित शेख वकील, मन्ने भाई आदि मौजूद थे।