लोग वर्तमान में कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहें 

मास्क वितरित कर वैक्सीन की दी समझाईश


बैतूल। कल्याणकारी जनसेवा समिति द्वारा धरनीधरा जैविक खाद्य के सहयोग से रेल्वे स्टेशन, आटो स्टैंड, एवं कारगिल चौक आटो चालकों, राहगीरों और आमजन को फिल्म सिनेमा जिंदाबाद का अभिनेता स्वप्निल झरबड़े की उपस्थिति में मास्क वितरण कर वैक्सीन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कल्याणकारी जनसेवा समिति के मनीष पांडे व ललित पंवार ने कहा कि लोग वर्तमान में कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहें हैं जो की बहुत ही खतरनाक हो सकता है। धरनीधरा जैविक खाद्य के प्रमुख सोनू जसूजा ने बताया कि अब जैसे तैसे देश के हालात सुधर रहें हैं और अर्थ व्यवस्था पटरी पर आ रही है ऐसे में सभी को सचेत रहना होगा नहीं तो पुन: लॉक डाउन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उन्होने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। अभीनेता स्वप्नील झरबड़े ने इसे सराहनीय और आवश्यक पहल बताया। धरनीधरा जैविक खाद्य के कर्मचारी कैलाश दवंडे, भरत पंचाल, सतीश उइके, प्रकाश यादव, सहित शेख वकील, मन्ने भाई आदि मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog