Posts

Showing posts from February, 2021
Image
 सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया मास्क और फल वितरण किया बैतूल। नेशनल ह्युमन राईट्स एंटी क्राईम करप्शन ब्युरो की राष्ट्रीय उपसचिव मीना खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा ग्राम सिमोरी में महिलाओं की समस्याओं, सरकार की योजनाओं के विषय में अवगत कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस मौके पर तुलिका पचौरी व यशवंत धोटे ने बताया कि सिमोरी में पानी की समस्या देखी गई जिसके लिए संगठन प्रशासन के सामने ग्रामीणों की बात रखेगा। उन्होने बताया कि संगठन द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही येाजनाओं से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। आशीष पचौरी व पुष्पा खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना से बचने के उपाए और मास्क, मिष्ठान व फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर रेखा गुजरे, डॉ.सीके मानेकर,सरपंच बसंती परते, सचिव बलराम पंवार, दिनेश नागले आदि मौजूद थे। 
Image
 पॉलीथिन से गौवंश मर रहा है, प्रतिबंधित किया जाए गौरक्षा कमांडो फोर्स ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। गौरक्षा कमांडो फोर्स द्वारा कलेक्टर बैतूल अमनबीर सिंह बैस को पॉलीथिन प्रतिबंध की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में संगठन के जिला प्रभारी सागर करकरे ने बताया कि विगत वर्षो में पॉलीथिन का चलन बहुत ज्यादा बड़ गया है। जिसके कारण लोग बासे खाद पदार्थ पन्नी में भरकर फेंक देते हैं जिन्हें गौवंश पन्नी सहित खा खाते है और पेट में यह पन्नी जाने से वे मर रहें हैं। उपाध्यक्ष सुमित करकरे व जिला सहसंयोजक शुभम मालवीय ने बताया कि देखने में आ रहा है कि शहर में अमानक पॉलीथिन का प्रयोग जारी है जिस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की गई है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हर्ष जागड़े, शिवम राठौर, राहुल ठाकुर, बिट्टु राठौर, जित्तु रैकवार, भूषण बुंदेले, अमित राठौर, प्रमोद उइके, हिमांशु धुर्वे आदि मौजूद थे। 
Image
 रासायनिक खाद से हो रही अनेक बीमारियां किसानों को समझाया जैविक खाद के लाभ बैतूल। कृषक हितकारी कल्याणकारी जनसेवा समिति बैतूल द्वारा धरनीधरा जैविक खाद के सहयोग से सदर बाजार बैतूल में जैविक कृषि एवं जैविक सब्जियों के प्रति किसानों एवं लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर समिति के सदस्य अर्पित वराठे एवं बसंत परिहार ने बताया की जैविक खाद के उपयोग से भूमि की गुणवत्ता तो बनी ही रहती है साथ लागत भी कम आती है। धरनीधरा जैविक खाद के प्रमुख सोनू जसूजा ने बताया कि किसानों के हित के लिए कल्याणकारी जनसेवा समिति सराहनीय कार्य कर रही है और धरनीधरा जैविक खाद उनके किसान हित के कार्यो में पूर्णत: सहयोग करती रहेगी। डॉ.विभूति वैद्य ने बताया कि आज रासायनिक खाद के चलते अनेक बीमारियां सामने आ रहीं हैं ऐसे में इनसे बचने के लिए जैविक सब्जियों और जैविक फसलों को अपनाना ही होगा। इस अवसर पर आकाश सोनपुरे, कैलाश दवंडे, सुभाष डागे, बसंत कवड़े, रामू ढांगे, प्रकाश पंवार, खुशयाल राने, बाबू टोके, राजकुमार कुंभारे, सुखदेव यादव आदि मौजूद थे। 
Image
अपना पूजन होते देख वृद्धजनों के छलक पड़े आँसू श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा पूजे गए माता-पिता हर्षोल्लास से मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस बैतूल। माता-पिता गुरुवर से बड़ा और कोई भगवान नहीं  जो इनका उपकार भूला दे, पत्थर है इंसान नहीं भूलों सभी को तुम मगर, माँ-बाप को भूलना नहीं  उपकार अगणित है उनके,बात ये भूलना नहीं बैतूल। संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से विद्यार्थियों व युवाओं को माता-पिता की सेवा व उनका आदर करने की सीख देने और पाश्चात्य कुसंस्कृति के वेलेंटाइन जैसी कुप्रथा से बचाने के पवित्र उद्धेश्य से श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल द्वारा 14 फरवरी रविवार को जिले भर के कई स्थानों पर हर्षोल्लास से मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम चिखलार स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम में दोपहर 12 बजे मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। जहां साधकों के बच्चों के अलावा चिखलार के ग्रामीण बच्चों ने भी माता-पिता का पूजन किया इसके बाद सोनाघाटी स्थित सामुदायिक भवन में भी कार्...
Image
 वेलेंटाईन सिर्फ मतिभम्र, मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएंगे बैतूल। शास्त्रों में वर्णित है कि जो माता-पिता और गुरुजनों का आदर करता है वह हमेशा सम्मान पाता है। माता-पिता के उपकारों का ऋण तो चुकाया ही नही जा सकता परन्तु उनकी सेवा कर अपना प्रेम तो व्यक्त किया ही जा सकता है। आज युवावर्ग पाश्चात्य संस्कृति के कुप्रभाव से इतना अधिक प्रभावित हैं कि वें माता पिता का आदर व सेवा करना भूल रहें हैं। ऐसे भटके हुए युवाओं को संत श्री आशारामजी बापू ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस की सुंदर सौगात देकर पतन की खाई में गिरने से बचाने का बीढ़ा उठाया। उन्ही की पहल पर विगत 15 वर्षों से देशभर की श्री योग वेदांत सेवा समितियों, युवा सेवा संघ,महिला उत्थान मंडल व आश्रमों द्वारा विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बैतूल जिले में भी समिति द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है। आज भी संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार, सामुदायिक भवन सोनाघाटी सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों के अलावा घर-घर में मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्...
Image
 पंडित दीनदयाल संगठनात्मक कुशलता के धनी:अलकेश आर्य बैतूल। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता,भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक, लेखक, विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि पर टैगोर वार्ड के दीनदयाल पार्क में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य, मनीष सिंह ठाकुर, बंटी बग्गा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर टैगोर वार्ड के बूथ अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर मुख्य वक्ताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला महामंत्री मनीष सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इन्होने अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए राष्ट्र धर्म व पांचजन्य आदि कई मासिक पत्रिकाओं की शुरुआत की जिससे करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा मिली। अल्केश आर्य ने कहा कि राष्ट्रपुरुष पंडित दीनदयाल संगठनात्मक कुशलता के धनी और युगपुरुष थे। एकात्म मानववाद व अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल जी का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को स...
Image
 बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर उनके चर ण पखारे बाल संस्कार केंद्र आठनेर में हुआ अनूठा आयोजन  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल के तत्वावधान में संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से आठनेर के बाल संस्कार केंद्र में बच्चों द्वारा मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों गायत्री परिवार के लखनलाल सुरे,एमआर मगरदे, रविन्द्र झाड़े एमआर लाकुडक़र  द्वारा श्री गणेश, मां सरस्वती व संत श्री आशारामजी बापू के श्री चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर श्री सूरे ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देना हर माता-पिता का कर्तव्य है, समिति की पहल पर बच्चों द्वारा अपने माता-पिता का पूजन कर उनका सम्मान किया जाना अत्यंत सराहनीय है। श्री मगरदे ने कहा कि विगत 5 वर्षों से आठनेर में समिति द्वारा चलाए जा रहे बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर समाज में उनका सम्मान बढ़ाया है इस तरह के आयोजन ह...