पॉलीथिन से गौवंश मर रहा है, प्रतिबंधित किया जाए
गौरक्षा कमांडो फोर्स ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। गौरक्षा कमांडो फोर्स द्वारा कलेक्टर बैतूल अमनबीर सिंह बैस को पॉलीथिन प्रतिबंध की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में संगठन के जिला प्रभारी सागर करकरे ने बताया कि विगत वर्षो में पॉलीथिन का चलन बहुत ज्यादा बड़ गया है। जिसके कारण लोग बासे खाद पदार्थ पन्नी में भरकर फेंक देते हैं जिन्हें गौवंश पन्नी सहित खा खाते है और पेट में यह पन्नी जाने से वे मर रहें हैं। उपाध्यक्ष सुमित करकरे व जिला सहसंयोजक शुभम मालवीय ने बताया कि देखने में आ रहा है कि शहर में अमानक पॉलीथिन का प्रयोग जारी है जिस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की गई है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हर्ष जागड़े, शिवम राठौर, राहुल ठाकुर, बिट्टु राठौर, जित्तु रैकवार, भूषण बुंदेले, अमित राठौर, प्रमोद उइके, हिमांशु धुर्वे आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment