पंडित दीनदयाल संगठनात्मक कुशलता के धनी:अलकेश आर्य
बैतूल। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता,भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक, लेखक, विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर टैगोर वार्ड के दीनदयाल पार्क में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य, मनीष सिंह ठाकुर, बंटी बग्गा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर टैगोर वार्ड के बूथ अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर मुख्य वक्ताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला महामंत्री मनीष सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इन्होने अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए राष्ट्र धर्म व पांचजन्य आदि कई मासिक पत्रिकाओं की शुरुआत की जिससे करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा मिली। अल्केश आर्य ने कहा कि राष्ट्रपुरुष पंडित दीनदयाल संगठनात्मक कुशलता के धनी और युगपुरुष थे। एकात्म मानववाद व अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल जी का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति ही हिंदू संस्कृति है। उन्होंने कहा कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थय रखती है भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष ऐसे प्रखर राष्ट्रवादी की 11 फरवरी 1968 की रात्रि में हत्या कर दी गई जिनकी स्मृति में भाजपा सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है व प्रतिवर्ष देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य राजनेता उनके बताए मार्ग पर चलकर देश में विकास की योजनाओं को लागू कर रहे हैं। श्री मदान ने बताया कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी से प्रारम्भ कर 28 फरवरी तक समर्पण दिवस के रूप में मना रही है उनकी स्मृति में प्रदेशभर के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि के संग्रहण का अभियान भी शुरू किया है। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, गंज मंडल आजीवन सहयोग निधि प्रभारी पूरन साहू, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा,विक्रम शर्मा, बंटी बग्गा,पिंटू परिहार, सतीश बढ़ोनिया,जिला कोषाध्यक्ष भगवत चढ़ोकार, जिला मंत्री लतेश पवार, पूर्व पार्षद नितेश परिहार,बूथ अध्यक्ष राजेश मदान, वार्ड अध्यक्ष राजेश चौहान, रतन गुगनानी, संदीप परिहार, कुणाल शर्मा,मनोज तरुडकर, श्रीमती कल्पना तरूढक़र,श्रीमती मानकर,रमेश सोलंकी,राजू मालवी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments
Post a Comment