सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया

मास्क और फल वितरण किया



बैतूल। नेशनल ह्युमन राईट्स एंटी क्राईम करप्शन ब्युरो की राष्ट्रीय उपसचिव मीना खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा ग्राम सिमोरी में महिलाओं की समस्याओं, सरकार की योजनाओं के विषय में अवगत कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस मौके पर तुलिका पचौरी व यशवंत धोटे ने बताया कि सिमोरी में पानी की समस्या देखी गई जिसके लिए संगठन प्रशासन के सामने ग्रामीणों की बात रखेगा। उन्होने बताया कि संगठन द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही येाजनाओं से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। आशीष पचौरी व पुष्पा खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना से बचने के उपाए और मास्क, मिष्ठान व फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर रेखा गुजरे, डॉ.सीके मानेकर,सरपंच बसंती परते, सचिव बलराम पंवार, दिनेश नागले आदि मौजूद थे। 

Comments

  1. बहुत ही सहरनिये कार्य

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog