रासायनिक खाद से हो रही अनेक बीमारियां

किसानों को समझाया जैविक खाद के लाभ


बैतूल। कृषक हितकारी कल्याणकारी जनसेवा समिति बैतूल द्वारा धरनीधरा जैविक खाद के सहयोग से सदर बाजार बैतूल में जैविक कृषि एवं जैविक सब्जियों के प्रति किसानों एवं लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर समिति के सदस्य अर्पित वराठे एवं बसंत परिहार ने बताया की जैविक खाद के उपयोग से भूमि की गुणवत्ता तो बनी ही रहती है साथ लागत भी कम आती है। धरनीधरा जैविक खाद के प्रमुख सोनू जसूजा ने बताया कि किसानों के हित के लिए कल्याणकारी जनसेवा समिति सराहनीय कार्य कर रही है और धरनीधरा जैविक खाद उनके किसान हित के कार्यो में पूर्णत: सहयोग करती रहेगी। डॉ.विभूति वैद्य ने बताया कि आज रासायनिक खाद के चलते अनेक बीमारियां सामने आ रहीं हैं ऐसे में इनसे बचने के लिए जैविक सब्जियों और जैविक फसलों को अपनाना ही होगा। इस अवसर पर आकाश सोनपुरे, कैलाश दवंडे, सुभाष डागे, बसंत कवड़े, रामू ढांगे, प्रकाश पंवार, खुशयाल राने, बाबू टोके, राजकुमार कुंभारे, सुखदेव यादव आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog