ग्रामीणों ने हर्षोउल्लास से निकाली चुनरी यात्रा बैतूल। विकासखंड आठनेर के ग्राम बोरपानी से मां ताप्ती के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों ने ढोल-बाजे के साथ 51 मीटर चुनरी पदयात्रा निकालकर मां ताप्ती को चुनरी अर्पित की। पदयात्रा से पूर्व ताप्ती जल से भरे कलश विधिवत पूजन-पाठ किया गया। चुनरी यात्रा बोरपानी से प्रारंभ होकर मां ताप्ती धार कोलगांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने आरती पूजन एवं प्रसारी का वितरण किया। इस यात्रा के संयोजक श्याम टेकपुरे ने बताया कि यह यात्रा का तीसरा वर्ष है। चुनरी यात्रा में ग्रामीणों का अपार उत्साह देखने को मिला जहां घर के सामने रंगोली डालकर एवं साज-सज्जा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रमुख रूप से डॉ.सीएल युवने, गोकुल भरतपुरे, राजू सलामे, गोपाल टेकपुरे, रामसेवक पिपरोले, शिवम साहू, योगेन्द्र भरतपुरे, आशीष साहू,गायत्री भरतपुरे, मोक्षिका इवने, पंकज टेकपुरे, गुन्ता उइके, भागा सिरसाम,गोपाल टेकपुरे, भागवंती सलामे, पार्वती पंडोले, लीला भरतपुरे, सरिता भरतपुरे, दुलारी साहू, कौशल भरतपुरे, चेतन भरतपुरे, शिवम बसंतपुरे, शिवकुमार विश्वकर्मा, अलकेश सिरसाम, अविनाश ...